Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : होली से पहले शराबबंदी की निकली हवा, सड़क पर गिरीं बोतलें तो लूटने को मची होड़..

    March 3, 2026 7:05 pm

    खुशखबरी: बेगूसराय के होमगार्ड अभ्यर्थियों की जीत, विभाग ने नई चयन समिति और परीक्षा तिथि की घोषित..

    March 3, 2026 2:50 pm

    जमुई के राइस मिल में झुलसे बेगूसराय के तकनीशियन की PMCH में मौत: परिजनों का आरोप- ‘बिना इलाज तड़पते रहे’

    March 3, 2026 1:13 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में 23 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश; इलाके में सनसनी…
    Begusarai News

    बेगूसराय में 23 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश; इलाके में सनसनी…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJuly 11, 2025 3:04 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गुरुवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने 23 वर्षीय युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोग खेत की ओर जा रहे थे, तब सड़क किनारे झाड़ियों में एक गड्ढे में पड़ी युवक की लाश पर उनकी नजर पड़ी। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के अंबा गांव निवासी अरुण महतो के पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौड़ा से आलापुर जाने वाली सड़क के गौड़ा बहियार इलाके की है।

    गड्ढे में पड़ी मिली लाश

    मृतक की लाश जिस हालत में मिली है, उससे यह अंदेशा और गहरा जाता है कि हत्या बेहद साजिशन तरीके से की गई है। युवक का पैंट और अंडरगारमेंट नीचे खिसका हुआ था और दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। शरीर पर चोट के निशान यह संकेत देते हैं कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी। युवक के गले पर धारदार हथियार से वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हुई।

    हत्या कहीं और, लाश कहीं और फेंकी गई?

    घटनास्थल पर संघर्ष के कोई निशान नहीं मिलने से पुलिस को शक है कि हत्या कहीं और की गई है और लाश को पहचान छिपाने की नीयत से सुनसान इलाके में लाकर फेंका गया है। इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

    परिजन बिहार से बाहर

    मृतक छोटू कुमार के माता-पिता बिहार से बाहर रहते हैं। फिलहाल, परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया गया, जो सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है।

    “प्रथम दृष्टया यह मामला कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंकने का लग रहा है। युवक की पहचान हो चुकी है। सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।”– तेघड़ा डीएसपी डॉ. रविंद्र मोहन

    Begusarai news
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय से दर्जनों डॉक्टर चुनावी दौड़ में, जनसुराज बनी पहली पसंद, सियासत हलचल तेज…
    Next Article हथियार की नोंक पर ‘डांस’! बेगूसराय में वायरल वीडियो ने पुलिस की बढ़ाई चिंता, जांच में जुटा प्रशासन
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : होली से पहले शराबबंदी की निकली हवा, सड़क पर गिरीं बोतलें तो लूटने को मची होड़..

    March 3, 2026 7:05 pm

    खुशखबरी: बेगूसराय के होमगार्ड अभ्यर्थियों की जीत, विभाग ने नई चयन समिति और परीक्षा तिथि की घोषित..

    March 3, 2026 2:50 pm

    जमुई के राइस मिल में झुलसे बेगूसराय के तकनीशियन की PMCH में मौत: परिजनों का आरोप- ‘बिना इलाज तड़पते रहे’

    March 3, 2026 1:13 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : होली से पहले शराबबंदी की निकली हवा, सड़क पर गिरीं बोतलें तो लूटने को मची होड़..

    By सुमन सौरबMarch 3, 2026 7:05 pm

    Begusarai News : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के दावों के बीच बेगूसराय से एक ऐसी…

    खुशखबरी: बेगूसराय के होमगार्ड अभ्यर्थियों की जीत, विभाग ने नई चयन समिति और परीक्षा तिथि की घोषित..

    March 3, 2026 2:50 pm

    जमुई के राइस मिल में झुलसे बेगूसराय के तकनीशियन की PMCH में मौत: परिजनों का आरोप- ‘बिना इलाज तड़पते रहे’

    March 3, 2026 1:13 pm

    Begusarai News : वर्दी का रौब दिखाकर ठगी करने वाली ‘फर्जी लेडी दरोगा’ गिरफ्तार…

    March 2, 2026 6:08 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.