Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : स्कूल में बिजली का तार गिरने से 9 बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर…

    April 8, 2026 6:19 pm

    Begusarai news: रतन चौक से एनएच-31 तक फ्लाइओवर का निर्माण शुरु,52 करोड़ में बनेगा 125 मीटर लंबा फ्लाईओवर

    April 8, 2026 12:53 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»अरवा-हादीपुर सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान जनता, जलजमाव और गड्ढों से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं
    Begusarai News

    अरवा-हादीपुर सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान जनता, जलजमाव और गड्ढों से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं

    The Begusarai DeskBy The Begusarai DeskAugust 3, 2025 9:44 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Bachwara News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    बछवाड़ा (बेगूसराय)। बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत अरवा-हादीपुर मुख्य सड़क की स्थिति दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढों में जलजमाव से राहगीरों और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, बावजूद इसके अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

    1 करोड़ 7 लाख की लागत से बनी थी सड़क, तीन साल में हो गई जर्जर

    मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण योजना के तहत 4.130 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए ₹1,07,17,000 (एक करोड़ सात लाख सत्रह हजार रुपए) की स्वीकृति मिली थी। संवेदक मेसर्स प्रमोद कुमार सिंह को कार्य 10 दिसंबर 2020 से 9 दिसंबर 2021 के बीच पूरा करना था, लेकिन निर्माण कार्य लगभग तीन साल में पूरा किया गया।

    निर्माण पूरा होने के कुछ ही महीनों में सड़क जगह-जगह धंसने लगी और आज हालात ये हैं कि अरवा से हादीपुर तक पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बरसात होते ही इन गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे दोपहिया वाहन फिसलकर गिर रहे हैं और लोग घायल हो रहे हैं।

    स्थानीयों में आक्रोश, सांसद और मंत्री को दी शिकायत

    स्थानीय ग्रामीणों — सुधीर सिंह, बबलू सिंह, सुशील कुमार, यशवंत कुमार, अनमोल कुमार समेत दर्जनों लोगों का कहना है कि निर्माण के बाद संवेदक ने सड़क की देखरेख नहीं की। ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को भी पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया है, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    जनता की मांग — तत्काल कराई जाए मरम्मत

    ग्रामीणों की मांग है कि दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और दोषी संवेदक पर कार्रवाई हो। उनका कहना है कि यदि जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

    रिपोर्ट — यशवंत कुमार

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझमटिया धाम सावन महोत्सव की तैयारी पूरी, भूमि सुधार मंत्री करेंगे उद्घाटन
    Next Article बेगूसराय : प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए छात्रा ने लगाई फांसी, 2 महीने बाद होनी थी शादी..
    The Begusarai Desk
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : स्कूल में बिजली का तार गिरने से 9 बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर…

    April 8, 2026 6:19 pm

    Begusarai news: रतन चौक से एनएच-31 तक फ्लाइओवर का निर्माण शुरु,52 करोड़ में बनेगा 125 मीटर लंबा फ्लाईओवर

    April 8, 2026 12:53 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : स्कूल में बिजली का तार गिरने से 9 बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर…

    By सुमन सौरबApril 8, 2026 6:19 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक सरकारी स्कूल में 440…

    Begusarai news: रतन चौक से एनएच-31 तक फ्लाइओवर का निर्माण शुरु,52 करोड़ में बनेगा 125 मीटर लंबा फ्लाईओवर

    April 8, 2026 12:53 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm

    PM Surya ghar muft Bijli yojana:बेगूसराय में शुरु हुई रुफटॉप सोलर की पहल, हजारों घरों को मिलेगा लाभ

    April 7, 2026 8:44 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.