Sunday, July 7, 2024
Bakhri News

लक्ष्मीनारायण व भगवान कुबेर की प्रतिमा की गयी प्राणप्रतिष्ठा

बखरी/बेगूसराय :  बखरी की ऐतिहासिक बाबा गरीबनाथ मंदिर मे अब सभी देवी देवताओ का अद्भुत संगम देखा जा रहा है। जहाँ एक ही मंदिर मे अब श्रद्धांलु सभी देवी देवताओ की पूजा अर्चना कर पाएंगे। रविवार को शेषनाग पर अवस्थित भगवान लक्ष्मीनारायण धन के मंत्री भगवान कुबेर की प्रतिमा का प्राणप्रतिष्ठा संपन्न हुआ। मंदिर मे कुछ स्थानों के रिक्त रहने पर सचिव सुरेन्द्र केशरी के आग्रह पर पूर्व मुख्यपार्षद सरिता देवी व इनके पति समाजसेवी पप्पू साहू द्वारा लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा व डॉक्टर कैलाश पोद्दार द्वारा भगवाण कुबेर की प्रतिमा दान स्वरुप मंदिर कमिटी को दिया गया।

बनारस से आये इस प्रतिमा को देख हर किसी का मन प्रसन्न है। कार्यक्रम मे अध्यक्ष विजय नेमानी ,उपाध्यक्ष चन्द्रदेव शर्मा,कोषाध्यक्ष पंकज केशरी,मिडिया प्रभारी अमित पोद्दार,भोला रजक,रामदयाल केशरी,पवन साहू,नवीन स्वर्णकार, रघुवर साहू, त्रिपुरारी साहू, रितेश साहू, हिरा साहू, विजय वर्मा, सत्तो साहू, मीणा देवी,आशा देवी,रामचंद्र सहनी,रामबाबू साहू समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।