Saturday, July 27, 2024
Bakhri News

बखरी : अभाविप की बैठक आयोजित, खेलो बखरी के तीसरे सीजन का होगा आयोजन

बखरी/बेगूसराय :  अभाविप के स्थापना दिवस पर खेलो बखरी प्रतियोगिता का तीसरा सीजन अयोजित किए जाएंगे। जहां विभिन्न प्रकार के खेलो का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अभाविप कार्यकर्ताओं की एक बैठक नगर अध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जहां अनुमंडल स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं ने विचार विमर्श किया। प्रतियोगिता के संचालन के लिए दस सदस्यों की टीम का गठन किया गया।

जिसके संयोजक सौरभ कुमार जबकि नियंत्रक दिलखुश कुमार बनाए गए।यह प्रतियोगिता 28 जून से शुरू होगी जो 07 जुलाई तक चलेगी। सफल प्रतिभागियों को स्थापना दिवस पर 09 जुलाई को पुरिस्कृत किया जाएगा।मौके परअभाविप नगर मंत्री अनुभव आनंद,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनीष कुमार, पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रिंस परमार, नगर सहमंत्री रविन्द्र कुमार, कृष्णा पोद्दार, विकास मेहता, नयन चौधरी, विकास सिंह,देवराज कुमार, छोटू केसरी,ललित पासवान, दीपक कुमार,गौरव, विकास सहित दर्जनों की संख्या में अभाविप कार्यकर्ता मौजूद थे।