Friday, July 26, 2024
Nawkothi News

नावकोठी : भूमि विवाद निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन

नावकोठी/बेगूसराय  : प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न राजस्व ग्राम का भूमि विवाद निष्पादन के लिए शनिवार को नावकोठी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में आज एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया।वहीं आज एक मामला का निष्पादन किया गया। जिसमें सुधीर कुमार पिता गोनर तांती बनाम अजय तांती पिता स्व० इनो तांती ग्राम महेशवाड़ा निवासी के रैयती भूमि संबंधी विवाद का मामला निष्पादित किया गया।जनता दरबार में कुल 4 मामले निष्पादन के लिए लंबित हैं।पुराने लंबित सभी मामलों की आज सुनवाई की गई।इस दौरान सीआई शंभू पासवान,थानाध्यक्ष दिनेश कुमार,एस आई मनोज प्रसाद,राजस्व कर्मचारी अखिलेश्वर राम,डाटा एंट्री ऑपरेटर अमरजीत कुमार व फरियादी मौजूद थे।