जाति आधारित जनगणना हेतु प्रगणकों को दिया गया पत्र

नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या प्रसाद सिंह उच्चतर विद्यालय प्लस टू में बुधवार को बिहार जाति आधारित कार्य हेतु सौंपा गया पत्र। जनगणना 2022 को सफल बनाने के लिए सरकार की ओर से सारी तैयारियां की जा रही हैं।प्रखंड स्तरीय प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान नोडल पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद ने पदाधिकारी एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा की सभी कार्य सावधानीपूर्वक और ससमय पूरा करें। उन्होंने बताया की प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण जबकि द्वितीय चरण में वास्तविक गणना कार्य संपन्न होगा। 7 जनवरी से 21 जनवरी 2023 तक चलेगा। जबकि जाति आधारित जनगणना 31 मई 2023 तक पूर्ण किया जाना है।

इसके अंतर्गत सभी व्यक्तियों का जाति आधारित गणना किया जाएगा, चाहे वह किसी भी जाति एवं संप्रदाय का हों। उन्होंने बताया कि यह गणना वार्ड स्तर पर होगी।प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को जानकारी देते हुए बताया कि गणना के कार्य में घर-घर जाकर गन्ना का कार्य संपन्न किया जाएगा। ताकि कोई भी परिवार या घर गणना कार्य से वंचित ना रह जाए।नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कुल 130 वार्ड के लिए 262 प्रगणक बनाए गए हैं।

51 सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है।छह जनवरी को उपरोक्त लोगों को सीमांकन करने का निर्देश दिया गया है।सात जनवरी से मकान सूचीकरण का कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है।प्रशिक्षण में बीडीओ चिरंजीवीपांडेय,सीओ राकेश सिंह यादव,मास्टर ट्रेनर पुष्पक कुमार,मुकेश कुमार,शंभू महतो,कमल रंजन,सूर्यकांत भारती, विभाकर कुमार,इंद्रदेव महतो,रविंद्र कुमार, धर्मशील कुमार सहित सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक आदि उपस्थित थे।