शांति कुमारी चुनी गई केंद्र संख्या 99 की आंगनबाड़ी सेविका

नावकोठी/बेगूसराय/ संवाददाता : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत समसा पंचायत में विशेष आम सभा का किया गया आयोजन। आंगनवाड़ी सेविका चयन हेतु विशेष आमसभा का किया गया आयोजन। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीवी पांडे ने की।वहीं आम सभा का संचालन ग्राम प्रधान अभिषेक कुमार पिंटू ने की। इस दौरान एलएस इंदु कुमारी भी मौजूद थीं।

इस दौरान आंगनवाड़ी सेविका बहाली हेतु 3 अभ्यर्थी उपस्थित थीं। जिसमें सर्वसम्मति से केंद्र संख्या 99 वार्ड नंबर 10 में शांति कुमारी को आंगनवाड़ी सेविका के रूप में बहाली की गई। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी, रंजीत कुमार,उप मुखिया नूतन देवी,राजा कुमार,वार्ड सदस्य राबरी देवी, जवाहर ताती, ललन अमीन,मनोज पोद्दार सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।