Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    कभी खाने के पैसे नहीं थे, गरीबी में बीता बचपन… IPL डेब्यू पर 14 करोड़ी खिलाड़ी को भेजा पवेलियन…जानिए कौन है Brajesh Sharma

    March 31, 2026 11:54 am

    पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर पर बड़ी कार्रवाई, मरियम नवाज पर कमेंट करना पड़ा भारी…2 करोड़ का जुर्माना लगा

    March 31, 2026 10:58 am

    T20 क्रिकेट में 218 विकेट लिए, 7 IPL टीमों से खेलने का एक्सपीरिएंस..फिर भी 4 साल से भारतीय टीम से बाहर है ये स्टार ऑलराउंडर

    March 30, 2026 8:53 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bakhri News»Nawkothi News»नावकोठी : व्याकुल कर देने वाली उमस भरी गर्मी और अनियमित बिजली से उपभोक्ता परेशान…
    Nawkothi News

    नावकोठी : व्याकुल कर देने वाली उमस भरी गर्मी और अनियमित बिजली से उपभोक्ता परेशान…

    Govind KumarBy Govind KumarSeptember 8, 2024 7:51 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Consumers are troubled by irregular electricity in Navkothi
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    नावकोठी/बेगूसराय : प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत काफी उमस भरी गर्मी, बिजली की अनियमित आपूर्ति एवं बिजली की आंख मिचौली से बिजली उपभोक्ता काफी परेशान है।बिजली पर निर्भर रहने वाले उपभोक्ताओं के समक्ष बिजली आपूर्ति को लेकर गंभीर समस्या बनी हुई है।भयंकर कुंभलाती गर्मी में भी लोड सेडिंग के कारण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    नावकोठी बिजली विभाग के कनीय अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि मंझौल ग्रीड से कम बिजली आपूर्ति के कारण लोड सेडिंग होता है।जितना बिजली उपलब्ध रहता है उसके अनुसार पाँचों फीडर को रोटेशन के अनुसार वितरण किया जाता है।

    वहीं एसडीओ मंझौल राजीव रंजन कुमार मझौल के द्वारा नावकोठी पावर स्टेशन को बिजली कम मिलने पर अनभिग्यता जाहिर करते हुए बताया कि मुझे जानकारी नहीं है।इसके लिए आप बिजली डिस्ट्रीब्यूटर मंझौल से जानकारी लीजिए।

    विदित हो कि मंझौल पावर ग्रिड से नावकोठी सब स्टेशन के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है।बाद में उन्होंने भी बिजली की कम उपलब्धता पर रोटेशन के अनुसार बिजली सप्लाई पर सहमति जताई।नावकोठी पावर ग्रिड की बिजली खपत 4 से 5 मेगावाट है।मंझौल पावर ग्रीड से मात्र एक से डेढ़ मेगावाट बिजली आपूर्ति और कभी जीरो कर दिया जाता है जिसके कारण क्षेत्र में बिजली सप्लाई में उपभक्ताओं को बिजली की आंख मिचौली और अनियमितता झेलनी पड़ती है।

    जबकि 33KVA के डबल लाइन मंझौल और बखरी मौजूद होने के बावजूद कभी मात्र एक केवी,कभी डेढ़ या दो केवी,कभी o कर दिया जाता है।शनिवार को शाम के 4 बजे बिजली कटने के बाद 8:35 बजे रात्रि में बिजली का दर्शन हुआ।फिर लगभग 12 बजे से डेढ़ बजे तक बिजली बंद रहा।

    वहीं रविवार की सुबह पांच – छः बार आंख मिचौली के बाद मझौल ग्रिड से 10:30 बजे नावकोठी को लाइन सप्लाई किया गया।जबकि बखरी और मंझौल दोनों जगह से यदि डेढ़-दो केवी बिजली उपलब्ध करवा दिया जाए तो किसी तरह क्षेत्र में बिजली सप्लाई में हो रहे अनियमितता को दूर किया जा सकता है।

    बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि एक ओर बिहार सरकार यह घोषणा करते नहीं थक रही है कि बिहार बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर के साथ बिजली बेचने की स्थिति में आ गई है।दूसरी ओर भयानक और कुंभलाती गर्मी की स्थिति में भी बिजली की आंख मिचौली और अनियमितता लगातार जारी है।

    कभी दिन तो कभी रात बिजली गुल रहने से जनजीवन अस्त- व्यस्त रहता है।वहीं 24 घंटे में लगभग 50 बार बिजली की आंख मिचौली से बिजली उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी देखी जा रही है।इससे सरकारी घोषणाओं की पोल खुल रही है।लोग गर्मी से परेशान होकर रात में जागने पर मजबूर हैं।

    एक ओर भीषण गर्मी तो दूसरी ओर घंटों बिजली बंद रहने से उपभोक्ताओं का जीना दुश्वार हो गया है।बिजली कम मिलने के कारण सप्लाई में हो रहे अनियमितता से उपभोक्ताओं का आक्रोश स्थानीय बिजली विभाग के कर्मचारियों को झेलना पड़ रहा है।

    वहीं बिजली ऑपरेटर आदित्य कुमार,शुभंकर कुमार,ललित कुमार और सुबोध कुमार ने बताया की ड्यूटी के दौरान गाली-गलौज की नौवत आ जाती है।वहीं बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी सुधरने को तैयार नहीं है।सिर्फ स्मार्ट मीटर लगाने से बिजली व्यवस्था में सुधार होगा ऐसा दिखाई प्रतीत नहीं होता।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय के नावकोठी में ‘गणपति पूजनोत्सव’ के साथ मेला का उद्घाटन…
    Next Article बेगूसराय में दबंगों ने सरकारी स्कूल में घुसकर मचाया उत्पात, शिक्षिकाओं के साथ किया अभद्र व्यवहार…
    Govind Kumar
    • Website

    गोविन्द कुमार thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2019 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नाकोत्तर की डिग्री प्राप्त प्राप्त की है। वही Nalanda open University से Mjmc की डिग्री प्राप्त की है ।अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, शिक्षा,आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    Nawkothi News : पुलिस–पब्लिक मीटिंग में महिला उत्पीड़न, नशा व अपराध पर गंभीर मंथन…

    December 20, 2025 6:52 pm

    नावकोठी में शॉट सर्किट से लगी आग- 12 लाख समान जलकर राख

    December 5, 2025 5:54 pm

    नावकोठी : बंदर के आतंक से त्राहिमाम हैं किसान

    November 28, 2025 7:46 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Sports

    कभी खाने के पैसे नहीं थे, गरीबी में बीता बचपन… IPL डेब्यू पर 14 करोड़ी खिलाड़ी को भेजा पवेलियन…जानिए कौन है Brajesh Sharma

    By Akanksha TiwariMarch 31, 2026 11:54 am

    IPL 2026 में डेब्यू मैच में छाए बृजेश शर्मा Brajesh Sharma Performance in Ipl: इंडियन…

    पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर पर बड़ी कार्रवाई, मरियम नवाज पर कमेंट करना पड़ा भारी…2 करोड़ का जुर्माना लगा

    March 31, 2026 10:58 am

    T20 क्रिकेट में 218 विकेट लिए, 7 IPL टीमों से खेलने का एक्सपीरिएंस..फिर भी 4 साल से भारतीय टीम से बाहर है ये स्टार ऑलराउंडर

    March 30, 2026 8:53 pm

    Hardik Pandya ने एक महीने में खरीदी तीन लग्जरी कार, खुद के लिए 12 करोड़ की Ferrari ली, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की Mercedes

    March 30, 2026 6:12 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.