निरंकारी सत्संग भवन रजाकपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन, 140 लोगो ने किया रक्तदान

नावकोठी/बेगूसराय : प्रखंड क्षेत्र के रजाकपुर में निरंकारी सत्संग भवन में बुधवार को मानव एकता दिवस एवं युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह की याद में शैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।इसमें राष्ट्रकवि दिनकर रक्तदान केंद्र एवं राटरी क्लब रक्तदान केंद्र बेगूसराय के द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।

इसका उद्घाटन डा प्रमोद प्रसाद सिंह , ब्लड बैंक प्रभारी डा पूनम सिन्हा, जिला मुखिया संघ के सचिव राष्ट्रपति कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार, उप प्रमुख नंदकिशोर पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसकी अध्यक्षता  प्रमोद कुमार पोद्दार ने की। समारोह को संबोधित करते हुए सीएस ने रक्तदान को सर्वोत्तम दान बताया। मानवता की सेवा के लिए रक्तदान आवश्यक है।

संत निरंकारी संस्था को धन्यवाद देते हुए अन्य सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संस्थाओं को इससे प्रेरणा लेकर रक्तदान शिविर लगाना चाहिए। रक्तदान से शरीर कमजोर नहीं होता है बल्कि शरीर में नया खून बनने से निखार आता है। ब्लड दान देने वालों को पूर्णरूपेण जांच कर ही ब्लड लिया जाता है। इसके लिए बुद्धिजीवियों को आगे आकर समाज में जागरूकता फैलाना चाहिए ।एकाएक दुर्घटना की स्थिति में यही ब्लड दान दिया हुआ  कितनों को जान बचाता है।

रक्तदान शिविर में कुल 140 लोगों में 83 पुरुष एवं 57 महिलाओं ने ब्लड दन किया। समारोह को मुखिया राष्ट्रपति कुमार, डा पूनम सिन्हा ,सुनील ईश्वर ने संबोधित किया। संत निरंकारी मिशन कोई धर्म या संप्रदाय नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक विचार धारा है। ईश्वर प्राप्ति के द्वारा ही वैश्विक भाईचारे और शांति की स्थापना संभव है।

मानव शरीर पाकर भी परमात्मा से अनभिज्ञ रहना वास्तव में मानव के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उक्त बातें संत निरंकारी सत्संग भवन रजाकपुर में बुधवार को सत्संग निरंकारी समारोह की अध्यक्षता कर रहे बेगूसराय ब्रांच मुखी दशरथ प्रसाद गुप्ता ने श्रद्धालुओं को  संबोधित करते हुए कहीं ।उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में विविधताएं हैं लेकिन यह कोई अभिशाप नहीं बल्कि मानव के लिए वरदान है।

संतनिरंकारी मिशन द्वारा आध्यात्मिक जागृति के साथ सामाजिक उत्थान के भी अनेक प्रयास प्रारंभ से ही किए जाते रहे हैं। सादा सदियां, नशाबंदी ,स्वास्थ्य सेवाएं, स्कूल व कालेज आदि के विकास सहित कई उपक्रम उनके मानव कल्याण के प्रयासों की अभिव्यक्ति बने। मिशन के महिला एवं पुरुष स्वयंसेवकों ने समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह को मुखी सुनील ईश्वर, प्रमोद निरंकारी, डा राजाराम महतो, डा हीरालाल सिंह, राम प्रवेश सिंह, पूर्व मुखिया गणेश महतो, अरविंद कुमार, पूर्व प्रमुख गंगाराम महतो आदि ने संबोधित किया।