Thursday, July 4, 2024
Nawkothi News

समता मूलक समाज निर्माण के लिए भगत सिंह के विचारों को अपनाना होगा: रवीन्द्र सिंह

नावकोठी/बेगूसराय : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा स्थित ढूना सिंह इंटर कॉलेज में शहीद भगत सिंह विचार मंच संरक्षक मंडल की बैठक की गई।अध्यक्षता जनकवि दीनानाथ सुमित्र ने की।संचालन युवा नेता सन्नी कुमार ने किया।बैठक के दौरान शहीद भगत सिंह संरक्षक मंडल के सदस्य रविंद्र सिंह ने कहा कि आज जनसरोकार समाप्त हो रहा है।

भ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है और पूंजीवाद का बोलबाला है।नये सिरे से शहीद भगत सिंह के विचारों को आत्मसात कर जनपक्षीय सरोकारों को जगाकर जनांदोलन करना होगा।रवीन्द्र सिंह ने कहा शहीद भगत सिंह विचार मंच के द्वारा लोगों में सांस्कृतिक चेतना जागृत करने के लिए शहीद भगत सिंह के विचारों को घर घर पहुंचना होगा।जन सरोकारों के लिए जनपक्षीय भावना के साथ सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई लड़नी होगी।ललन लालित्य ने कहा कि आज सबसे ज्यादा लोगों के विचारों में गिरावट आयी है।

भगत सिंह आजादी के साथ- साथ भारत में वर्ग विहीन, समतामूलक,भेदभाव रहित समाज निर्माण का सपना रखते थे।इन विचारों को समाज में फैलाने की जरूरत है।जन कवि दीनानाथ सुमित्र ने समाजवाद,पूंजीवाद, सम्प्रदायवाद का अर्थ समझाते हुए भगत सिंह के विचारों से लोगों को जागरूक होने का सुझाव दिया।

बैठक में मंच के संरक्षक मंडल में रवीन्द्र सिंह,प्रवीण प्रियदर्शी, दीनानाथ सुमित्र, डॉ अरविन्द कुमार,मुक्ति नारायण सिंह,संयोजक शबाब आलम,सह संयोजक रौशन कुमार, ग्यारह सदस्यीय समिति में धानेश्वर यादव,मो शबाब,सुमित कुमार,मो अखलाक,नदीम आलम बंटी,सोनू कुमार,अनुभव कुमार,अमर कुमार,सन्नी कुमार,रौशन कुमार बनाए गए।बैठक में जिप प्रतिनिधि राजेन्द्र शर्मा, रामाश्रय सिंह,अरुण कुमार सिंह,अभिषेक कुमार सहित दर्जनाधिक व्यक्तियों ने अपना विचार रखा।