नावकोठी में 16 घरों में आग ने बरपाया कहर, लाखो की संपत्ति जलकर राख..

नावकोठी/ बेगूसराय : थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशवाड़ा पंचायत में अगलगी से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया। रामौली पेट्रोल पंप के पास अचानक आग लग गई। इसमें 16 घर जलकर राख हो गया। जिसमे तपेश्वर यादव ,पंकज यादव ,अंगद यादव , विभीषण यादव,विपिन चौधरी , महेंद्र यादव ,विनोद यादव, सदन यादव ,फूदो यादव,उपेंद्र रजक, दिलीप रजक ,राहुल रजक,टुनटुन महतो ,अर्जुन महतो ,राजेश महतो छोटन यादव ,चंदन चौधरी का घर सहित सभी सामान जलकर राख हो गया।

इसमें विभीषण यादव के पुत्र संजीव कुमार का दुकान जलकर राख हो गया।वहीं महेंद्र यादव का गाय और बछड़ा आग में झुलस गया। लगभग 50 मन गेहूं सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। अगलगी में तीन भूसा का ढेर जिसमें लगभग 600 सौ मन भूसा जलकर राख हो गया ।

मौके पर नावकोठी दमकल के अग्निक शैलेंद्र कुमार की टीम और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की घटना सुनकर जिला चौधरी,मुखिया अजय सहनी,पूर्व प्रमुख गंगाराम महतो,पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया । वही अंचलाधिकारी सुरज, राजस्व कर्मचारी अशोक कुमार पाल ने पीड़ित परिवार से मिलकर उचित सरकारी अनुदान देने का आश्वासन दिया।