Begusarai News

बेगूसराय में भाई ने अपनी ही बहन से रचाई शादी, 2 सालों से चल रहा था प्रेम-प्रसंग…

Brother And Sister Got Married in Begusarai : शादी-विवाह एक ऐसा बंधन है जो एक लड़के और लड़की के बीच कई रस्मों को पूरा करने के बाद बंधता है। शादी सभी धर्मों में अलग-अलग रस्मों को निभाने के साथ की जाती है। लेकिन, हिन्दू धर्म में शादी करने से पहले कई नियमों का पालन करना पड़ता है।

हिन्दू धर्म में कभी भी भाई और बहन आपस में शादी नहीं रचा सकते है। चाहे वो चचेरे और मेमरे भाई-बहन ही क्यों ना हो, भारतीय समाज कभी भी भाई-बहन की शादी को मान्यता नहीं देता है।लेकिन, बेगूसराय के एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक भाई ने अपने चचेरी बहन से शादी रचा ली। दोनों के बीच लगभग 2 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह मामला वीरपुर थाना का है।

जानकारी के मुताबिक, उक्त प्रेमी युगल ने 2 दिन पहले बेगूसराय के चट्टी रोड स्थित एक मंदिर में शादी रचा ली। इस संबंध में लड़की की मां ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। लड़की की मां का आरोप है कि आरोपित युवक ने मेरी बेटी को शादी की नीयत से बहला फुसलाकर उसे अगवा कर लिया है। परिजनों ने बताया कि लड़की कालेज में फार्म भरने की बात कहकर घर से बाहर निकली थी, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों प्रेमी जोड़े बालिग बताए जा रहे हैं।

इस संबंध में पुलिस ने बताया की दोनों प्रेमी युगल के शादी करने की जानकारी मिल चुकी है। पुलिस प्रेमी युगल की बरामदगी के लिए कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Related Articles

Back to top button