Friday, July 5, 2024
Bakhri News

अखिलेश यादव का जन्मदिवस मनाया गया

बखरी/बेगूसराय :  बखरी में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस सोमवार को मनाया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। तथा अपने नेता श्री यादव के स्वस्थ वो दीर्घायु होने की कामना ईश्वर से की।सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी लोकसभा के चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर देश कि तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।वही आने वाले दिनों में फिर से यूपी में समाजवादी सरकार बनेगी।देश की जनता भाजपा के जुमलेबाजी से उब चुकी है। मौके पर अधिवक्ता गौरव कुमार,मांगन सदा,जय-जय राम राय, अमरेन्द्र महतो, राजेश सहनी, नंदलाल यादव,प्रभु यादव,अर्जुन यादव,मो रहमत,मो कैशर आदि मौजूद थे।