Saturday, July 27, 2024
Auto

अपनी पुरानी Scooter के बदले ले सकेंगे नया ई-वाहन, इस कंपनी ने लॉन्‍च किया एक्‍सचेंज ऑफर..

Pure Scooter कंपनी ने हाल ही में एक्सचेंज ऑफर शुरू किया है। ये ऑफर कंपनी किसी ICE यानी इंटरनल कंबंशन व्हीकल या फिर किसी इलेक्ट्रिक व्हीकल को प्योर ईवी से बदलने पर शुरू किया है। कंपनी द्वारा चलाए गए इस प्रोग्राम कोग्राहकों का भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अब तक 1000 से ज्यादा ग्राहक इससे जुड़ चुके हैं। Pure EV ने इस पहल के जरिये देश के 10 करोड़ से ज्यादा ICE टू-व्हीलर के बाजार को लक्ष्य बनाया है।

कंपनी द्वारा शुरू किए गए एक्सचेंज कैंप में कोई भी व्यक्ति पेट्रोल या ईवी व्हीकल लता है तो प्योर ईवी डीलर्स तुरंत ही उसका मूल्यांकन कर लेते है और उसके बदले दिए जाने वाले नए Pure EV स्कूटर की खरीद से उसकी राशि काट ली जाती है। ऐसा करने से EMI या डाउन पेमेंट की राशि कम हो जाती है। इसके बाद कंपनी बिना किसी अन्य चार्ज के आगे की EMI सुविधा भी देती है।

Pure EV द्वारा चलाए जा रहे हैं इस एक्सचेंज कैंप के अंदर आपको व्हीकल की स्थिति के अनुसार अधिकतम ₹38000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। कंपनी की तरफ से यह ऑफर दशहरा और दिवाली के मौके पर शुरू किया गया था, जिसमें शानदार सफलता के बाद अब इसे पोंगल और पड़वा त्यौहार के दौरान भी जारी रखा जा सकता है।

ये है कंपनी का टॉप मॉडल

Pure EV कंपनी का टॉप मॉडल ईप्लूटो 7G मैक्स है जिसकी कीमत 1,14,999 रुपये है। ये रेट्रो थीम वाला ईवी स्कूटर है जो आपकी पुरानी यादों को ताजा कर देगा। कंपनी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको सिंगल चार्ज में 210 किलोमीटर की रेंज देगा। इसे कीमत के हिसाब से अपने सेगमेंट का सबसे पावरफुल स्कूटर बताया जा रहा है। इसमें 3.5 kWh की लीथियम आयन बैटरी दी गई है। जो 3.21 bhp की पावर पीक करता है।

इसमें आपको डाउनहिल, हिल-स्टार्ट असिस्ट, रिवर्स मोड, कॉस्टिंग रीजन, लंबे समय तक बैटरी को चलाने के लिए AI से लैस बैटरी सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा आपको ईप्लूटो 7G मैक्स में रेड, ग्रे, मैट ब्लैक और व्हाइट कलर दिए गए है। इसमें LED लाइट्स, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिए गए है। इसमें रिवर्स मोड और पार्किंग असिस्ट सिस्टम भी दिया गया है और स्मार्ट रीजेनरेटिव टेक्नोलॉजी से लैस यह स्कूटर काफी पावरफुल है।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।