Tata Tiago और Tigor Electric में कौन है अधिक दमदार – तुलना देख उड़ जाएंगे होश!

डेस्क : TATA Tiago EV भारतीय बाजार में हाल के दिनों में सबसे नई और एक किफायती विकल्प के रूप में पेश हुई है। आज हम आपके लिए भारतीय बाजार में मौजूद Tata Tiago EV और Tata Tigor EV की तुलना लेकर आए है जिसे पढ़कर आप इन दोनों गाड़ियों के मुख्य अंतर को आराम से समझ सकते है।

Tata Tiago EV vs Tata Tigor EV बैटरी : Tigor EV सिर्फ एक बैटरी ऑप्शन के साथ में आती है। यह 26 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक है जिसे 59 hp परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर से जोड़ा गया है जो 170 न्यूटन मीटर का पीक टार्क जनरेट करता है। यह 5.7 सेकेंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

वहीं दूसरी ओर Tiago EV 2 बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है। बेस XE और XT वेरिएंट के साथ छोटी 19.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी भी उपलब्ध है, और फिर XT, XZ+ और XZ+ Tech Lux वेरिएंट के साथ बड़ा 24 kWh बैटरी पैक में यह आती है। दोनों बैटरी को PMS E-मोटर से जोड़ा गया है जो बड़ी बैटरी के साथ 74 hp और 114 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। यह 61 hp और 110 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है।