Mahindra ने किया खुलासा, जानिए- कब से मिलेगी XUV 3XO की डिलीवरी…

Mahindra : अब Mahindra ने अपनी सब फोर मीटर SUV सेगमेंट में सबसे सस्ती कर की कीमतों के बारे में जानकारी दे दी है। आपको बता दें Mahindra की XUV 3XO की एक्स शोरूम प्राइस 7.49 लाख रुपये से शुरू हो रही है। कंपनी ने अपनी XUV300 के इस नए मॉडल को कुल 9 वेरिएन्ट में पेश किया है। अब इसकी बुकिंग भी 15 में 2024 से शुरू होने वाली है और इसके साथ ही महिंद्रा कंपनी ने इसकी डिलीवरी की तारीखों के बारे में भी खुलासा कर दिया है। इसकी डिलीवरी 26 मई से शुरू होने वाली है।

हालांकि, Mahindra ने इस SUV को पहले आओ पहले पाओ की स्कीम के तहत लॉन्च किया है। इसका मतलब है कि अगर आप इस एसयूवी को 15 मई को बुकिंग करते हैं तो आपको यह 26 मई तक मिल सकती है। इसका मतलब आप जितनी जल्दी इसकी बुकिंग करेंगे उतनी ही जल्दी आपको इसके डिलीवरी दे दी जाएगी।

ये है वेरिएन्ट और कलर ऑप्शन

नई Mahindra XUV 3XO को 9 वेरिएन्ट में पेश किया गया है, जिसमें MX1, MX2, MX2 Pro, MX3, MX3 Pro, AX5, AX5 L, AX7 और AX7 L वेरिएन्ट शामिल है। इसके अलावा आपको 16 मोनोटोन और डुएल टोन एक्सटीरियर पेंट कलर ऑप्शन, एवरेस्ट व्हाइट, डीप फॉरेस्ट, नेबुला ब्लू, गैलेक्सी ग्रे, सिट्रिन येलो, स्टेल्थ ब्लैक के साथ सिट्रिन येलो और गैल्वेनो ग्रे के साथ डीप फॉरेस्ट, टैंगो रेड, ड्यून बेज, गैलेक्सी ग्रे शामिल है। इसके अलावा स्टेल्थ ब्लैक के साथ बेज, स्टेल्थ ब्लैक के साथ एवेरेस्ट वाइट, गैल्वेनो ग्रे के साथ में गैलेक्सी ग्रे, गैल्वेनो ग्रे के साथ स्टेल्थ ब्लैक और स्टेल्थ ब्लैक के साथ में टैंगो रेड शामिल है।

क्या मिलेंगे फीचर्स

नई Mahindra XUV 3XO में इन्फोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट पैनल, ट्विन 10.25 इंच डिस्प्ले जिसमें वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें पैनोरेमिक सनरूफ, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री राउंड कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ और भी कई फीचर्स दिए गए है।

कैसा मिलेगा पावरट्रेन

इसमें आपको पिछले मॉडल वाले सभी इंजन पावरट्रेन दिए गए है। इसमें ग्राहकों को 1.2 लीटर NA पेट्रोल, 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है। इसके अलावा Mahindra XUV 3XO में 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स, एक AMT गियरबॉक्स और एक ऑटोमेटिक टॉर्क कनवर्टर यूनिट देखने को मिलेगी।