Saturday, July 27, 2024
Auto

Toll Tax : अब नहीं देना पड़ेगा कोई टोल टैक्स, सरकार ने दे दी बड़ी छूट….

Toll Tax : आप लोग भी कई बार एक शहर से दूसरे शहर जाते होंगे या फिरनेशनल हाईवे पर सफर करते होंगे।इसदौरान कई सारे टोल प्लाजा से आपको गुजरना पड़ता है। यहां पर आपको टोल टैक्स भी देना पड़ता है।कई बार लोग बिना टोल टैक्स (Toll Tax) दिए भी निकल जाते हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि या यो वे VIP है या फिर कोई दबंग इंसान है।

अगर आप ऐसा सोचते हैं, तो गलत सोच रहे हैं, क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने किसी VIP या दबंग के लिए टोल टैक्स फ्री नहीं किया हुआ है। दरअसल, NHAI द्वारा देश के कुछ सर्विस सेक्टर और आपातकालीन सेवा देने वालो के लिए टोल टैक्स (Toll Tax) फ्री किया हुआ है। इन लोगों को टोल प्लाजा पर टोल टैक्स देने की जरूरत नहीं होती है। आइये आपको बताते हैं कि नेशनल हाईवे पर किन लोगों कोटोल टैक्स पर छूट दी हुई है?

आपातकालीन सेवा देने वालों को छूट

नेशनल हाईवे पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस बिना टोल टैक्स दिए भी टोल प्लाजा से गुजर सकते हैं। सरकार द्वारा इन दोनों आपातकालीन सेवा देने वाली गाड़ियों को टोल टैक्स (Toll Tax) फ्री किया हुआ है। ऐसे में अगर आप कभी एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी को टोल देते हुए न देखे तो आश्चर्य न करें।

इन लोगों के लिए भी टोल टैक्स फ्री

इसके अलावा देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश, हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश, सांसद और विधायकों के लिए टोल टैक्स फ्री होता है।

इन कर्मचारियों को भी फ्री है टोल टैक्स

जब भी पुलिस, आर्मी और अर्धसैनिक बल नेशनल हाईवे पर यात्रा करते है तो उनसे भी टोल टैक्स (Toll Tax) नहीं लिया जाता है। लेकिन ये लोग जब अपनी वर्दी में होते है तभी इनको टोल टैक्स माफ किया जाता है।

विकलांग और किसानों के लिए फ्री है टोल टैक्स

इसके अलावा अगर कोई विकलांग अपनी ट्राई साइकिल लेकर टोल प्लाजा से गुजरता है और अपना विकलांग का प्रमाण पत्र दिखता है तो उसका टोल टैक्स (Toll Tax) माफ कर दिया जाता है। इसके अलावा देश में कुछ राज्य सरकारों ने किसानों के लिए भी टोल टैक्स माफ किया हुआ है।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।