आ गई दमदार Tata Nexon EV नए लुक में, 400KM रेंज के साथ मचा भौकाल, जानिए – मॉडल में क्या है ख़ास

डेस्क : देश के स्वामित्व वाली कंपनी टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) आए दिन अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक शानदार मॉडल की कार पेश करती रहती है। इसी बीच टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सन ईवी (TATA NEXON EV) के अपडेटेड मॉडल पर काम रही है।

बता दे की अपडेटेड Tata Nexon EV को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया है। लेकिन, अब अब इस कार की नई स्पाई इमेज सामने आई है। चलिए डिटेल में जानते हैं। अगर नए Tata Nexon EV की बात करूं तो यह 4 डिस्क ब्रेक से लैस होगी। इसके अलावा भी इस कार में कई नई खूबियां मौजूद होंगी। इसमें ज्यादा दमदार बैटरी और बेहतर रेंज के साथ आने वाली है। नई नेक्सॉन 40KWH बैटरी के साथ लॉन्च की जा सकती है। कंपनी की माने तो मार्च 2022 में इसे लॉन्च कर सकती है।

अगर लुक की बात करूं तो भारतीय बाजारों में मौजूद सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारों में से एक टाटा नेक्सॉन ईवी गिनती होती है। कंपनी ने नई नेक्सॉन की सेल आउटगोइंग मॉडल के साथ ही करेगी। मौजूदा मॉडल 312KM की रेंज ऑफर करती है। Tata Nexon EV में परमानेंट मैगनेट AC मोटर दिया गया है। इसमें पावर के लिए लिथियम आयन बैटरी (lithium ion batteries) दी गई है, जो लिक्विड कूल्ड और IP67 सर्टिफाइड है।

Nexon EV में 30.2 kWh की बैटरी दी गई है। यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 312 किमी का रेंज देती है। यानी, एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार बिना रुके 312 KM तक का सफर आराम से कर देती है। इसका नया इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 245 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इलेक्काट्ररि 9.9 सेकंड में 0-100 KMPH की रफ्तार हासिल कर लेती है।