विदेशों में भी छा रहा ‘कच्चा बादाम’ सॉन्ग – पेरिस में इस शख्स ने लगाए जबरदस्त ठुमके

डेस्क : हाल ही में फेमस हुआ गाना ‘कच्चा बादाम’ सॉन्ग का जादू अब विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर हर कोई इस गाने पर बनाता हुआ नजर आ रहा है। यह गाना लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

पटना से पेरिस तक धूम मचाने वाले इस गाने को पश्चिम बंगाल के भूबन बदयाकार ने गाया है। आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक विदेशी युवक भी इस गाने पर डांस करता नज़र आ रहा है। कच्चा बदाम गाने पर पेरिस का एक लड़का गज़ब के डांस परफॉर्मेंस देता हुआ दिख रहा है। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।

डांस करते हुए इस लड़के को देखकर या बिल्कुल नहीं लग रहा कि वह किसी दूसरे देश का है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के रिएक्शनस भी सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर jikamanu नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए वायरल हो रहे इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसे लोग काफ़ी ज्यादा पसन्द भी कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 23 हज़ार से अधिक लोगों ने लाईक भी किया है।