शान की सवारी : Mahindra Thar के सभी डीजल- पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत, खासियत और माइलेज देखें

डेस्क : भारत में SUV सेगमेंट में Mahindra ने भी कई शानदार एसयूवी पेश की हैं, जो बजट रेंज के साथ ही मिड रेंज में है। जहां, बोलेरो बजट सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग है, वहीं मिड रेंज में महिंद्रा थार और महिंद्रा XUV700 का जलवा है। एसयूवी सेगमेंट में ऑफ-रोडिंग के साथ ही पावरफुल लुक-फीचर्स वाली Mahindra Thar के लोग दीवाने हैं। अगर आप भी इन दिनों कोई धांसू SUV खरीदने की सोच रहे है।

तो आज हम आपको थार के डीजल और पेट्रोल इंजन ऑप्शन वाले सभी वेरिएंट्स की कीमत और खासियत के साथ ही उनकी माइलेज के बारे में बताएंगे। बता दे की भारत में 4 सीटर SUV महिंद्रा थार को 13.17 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इस एसयूवी को पेट्रोल- डीजल दोनों तरह के इंजन ऑप्शन के साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में पेश किया गया है। 6 कलर ऑप्शन में पेश महिंद्रा थार की माइलेज 15.2 kmpl तक की है।

महिंद्रा थार एसयूवी को AX(O) और LX जैसे दो ट्रिम लेवल के कुल 10 वेरिएंट्स में पेश किया गया है। अगर, महिंद्रा थार के सभी वेरिएंट्स की कीमतों की बात करें तो बेस मॉडल Mahindra Thar AX Opt Convert Top पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की कीमत 13.17 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। Mahindra Thar AX Opt Convert Top Diesel

मैनुअल वेरिएंट की कीमत 13.38 लाख रुपये है। वहीं, Mahindra Thar AX Opt Hard Top Diesel मैनुअल वेरिएंट की कीमत 13.79 लाख रुपये है। थार के टॉप सेलिंग मॉडल Mahindra Thar LX 4-Str Hard Top मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 13.79 लाख रुपये है। Mahindra Thar LX Convert Top मैनुअल डीजल वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपये है।

वहीं, Mahindra Thar LX Hard Top मैनुअल डीजल वेरिएंट की कीमत 14.10 लाख रुपये है। Mahindra Thar LX Convert Top ऑटोमैटिक पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 15.22 लाख रुपये है। Mahindra Thar LX Hard Top ऑटोमैटिक पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 15.33 लाख रुपये है। Mahindra Thar LX Convert Top ऑटोमैटिक डीजल वेरिएंट की कीमत 15.43 लाख रुपये है। टॉप वेरिएंट Mahindra Thar LX Hard Top डीजल ऑटोमैटिक की कीमत 15.33 लाख रुपये है। ये सभी एक्स शोरूम प्राइस हैं।