200Km की रेंज…स्टाइल में Pulsar-Apache से भी धांसू, ये कंपनी ने शुरू की Bike डिलीवरी….

EV Bike : आजकल अधिकतर लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं और इनकी खासियत देखकर लोग इन्हें खरीद रहे हैं। लोगों को कम कीमत वाली सिंगल चार्ज में अधिक रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल चाहिए होती हैं।

अगर आपको भी कोई ऐसा इलेक्ट्रिक व्हीकल चाहिए तो अब आपकी इस इच्छा को पूरा कर दिया गया है। हाल ही में बेंगलुरु में स्थित एक स्टार्टअप कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक ने अपनी सिंगल चार्ज में हाईरेंज देने वाली बाइक Oben Rorr की डिलीवरी शुरू कर दी है।

देती है इतनी टॉप स्पीड

बेंगलुरु में स्थित ईवी स्टार्टअप कंपनी Oben ने हाल ही में Oben Rorr बाइक लॉन्च की है जो आपको 100 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड देती हैं। इसके अलावा एक बार फुल चार्ज करने पर आपको यह 187 किलोमीटर की शानदार रेंज दे रही है जो लगभग सभी ईवी स्कूटर से ज्यादा है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक बाइक Oben Rorr में आपको 4.4kWh की Li-Ion की पावरफुल बैटरी भी दी जा रही है।

हाई परफॉरमेंस ईवी बाइक

इस व्यक्ति ने की शुरुआती कीमत 1.5 लाख रुपये है जो एक्स शोरूम प्राइस है। इससे पहले कंपनी ने अपने बेंगलुरु के जिगानी स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में एक कार्यक्रम में ग्राहकों को 25 यूनिट्स वितरित की थी। ये एक हाई परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक बाइक है।

मिलते है कई आकर्षक कलर ऑप्शन

Oben Rorr के अब तक 21,000 प्रीऑर्डर बुक किए जा चुके हैं। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद OLA S1 और Revolt RV400 से होगा। आपको इस स्टाइलिश बाइक में कई तरह के कलर ऑप्शन भी मिल जाएंगे।

पहले साल में तीन फ्री सर्विस

आपको Oben Rorr बाइक में ड्राइवर अलर्ट, कनेक्टेड टेक्निक, वाहन डायग्नोस्टिक्स और नेविगेशन जैसे कई फीचर्स भी दिए गए है। ये केवल 3 सेकंड में 0-40 की स्पीड पकड़ लेती है। ये दो घंटे में ही फुल चार्ज हो जाती है और कंपनी पहले साल में इसकी 3 सर्विस भी फ्री दे रही है।