Flood In Delhi: आधी दिल्ली पानी में डुबी! खतरे के निशान से ऊपर यमुना! बाढ़ जैसे हालात?

Flood In Delhi: राजधानी दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. यमुना का पानी चेतावनी रेखा को पार कर 204.5 मीटर तक पहुंच चुका है. दूसरे राज्यों में मॉनसून अपना कहर बरपा रही है. उत्तराखंड में बादल फटने से कई लोग बेघर हो गए हैं.

उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में में रुक-रुक तेज बारिश हो रही है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यमुना के पानी का बहाव 206 मीटर पर पहुंचने के बाद निचले इलाकों में बसे लोगों को बाहर निकाला जाएगा. यमुना का जलस्तर 207 मीटर के पार करते ही बाढ़ का हाई अलर्ट घोषित कर दिया जाएगा.

बाढ़ से लड़ने के लिए सरकार है तैयार – केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि एक्सपोर्ट के अनुसार दिल्ली में बाढ़ का खतरा नहीं है लेकिन सरकार बाढ़ जैसी मुसीबत से लड़ने के लिए पहले से तैयार है. वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री अतिशी ने कहा कि यमुना के पानी का बहाव 206 मीटर से ऊपर जाने पर करीब 30 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की आवश्यकता पड़ सकती है.

Flood निपटने के लिए बनाए गए 16 कंट्रोल रूम

राजधानी दिल्ली में यमुना (Yamuna) के पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 204.5 मीटर पहुंचने के बाद दिल्ली सरकार पहले से कमर कसकर तैयार है. बाढ़ से लड़ने के लिए पहले से ही रैपिड एक्शन फोर्स (Rapid Action Force) और नावों को तैनात कर दिया है. यमुना नदी के किनारे जल निगरानी के लिए एक सेंट्रल कंट्रोल रूम और 16 कंट्रोल रुम बनाए गए हैं।