लीक हो गई डिटेल- इस दिन आ रही Mahindra की Electric XUV.e8, देगी 500 किमी की रेंज….

Mahindra : पिछले कुछ समय से ही यह सुनने में आ रहा था कि महिंद्रा कंपनी अपनी पहली बॉर्न इलेक्ट्रिक SUV को 2024 के अंतिम महीने में लॉन्च कर सकते हैं। महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक SUV में कंपनी ने नए स्केटबोर्ड प्लेटफार्म पर डिजाइन और विकसित किया जायेगा जिसे INGLO कहा जाता है।

इस प्लेटफार्म पर कंपनी 4 अन्य नई EV SUV भी लॉन्च करने वाली है। इन सभी को मार्केट में ई और बीई नेमप्लेट के तहत लॉन्च किया जायेगा। महिंद्रा ने 2022 में 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी – XUV.e8, XUV.e9, BE05, BE07 और BE09 कांसेप्ट को पेश किया था। जबकि इस सीरीज में लॉन्च होने वाली XUV.e8 कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV बन जाएगी।

साइज और डाइमेंशन

इस मॉडल में कुछ नया बदलाव लाने के लिए Mahindra की तरफ से नई EV XUV.e8 में कुछ बदलवा किए जाएंगे। इसका फ्रंट बिलकुल अलग होगा जिसमें सामने की तरफ एक कनेक्टेड LED लाइट बार होगी और वर्टीकल स्कैटेड हेडलैंप शामिल होंगे।

इस एसयूवी में एक क्लोज़्ड फ्रंट ग्रिल, एंगुलर डिजाइन और एक शार्प डिजाइन वाला बोनट मिलेगा। जबकि इसका पीछे का डिजाइन आपको ICE मॉडल की तरह ही दिया जायेगा। इसकी लम्बाई 4740 मिमी, चौड़ाई 1900 मिमी और ऊंचाई 1760 मिमी के साथ ही इसका व्हीलबेस 2762 मिमी है। ये XUV700 की तुलना में, इलेक्ट्रिक एसयूवी 45 मिमी लंबी, 10 मिमी चौड़ी और 5 मिमी ऊंची है, और इसका व्हीलबेस 7 मिमी लंबा है।

डिजाइन

आपको बता दें Mahindra XUV.e8 EV SUV का एक मॉडल चेन्नई-बैंगलोर हाईवे पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इसे जब देखा गया तो पता चला कि Mahindra की इस अपकमिंग नई EV SUV की स्टाइलिंग और इंटीरियर में काफी शानदार बदलाव देखने को मिलेंगे। Mahindra XUV.e8 का साइज अधिकतर XUV700 की तरह दिखाई दे रहा है।

फीचर्स और इंटीरियर

तेजी से लिए गए शॉट्स से पता चला है कि केबिन में एक ही पैनल में तीन बड़ी स्क्रीन दिखाई देगी। इसमें आपको टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दी गई है जो टाटा सफारी के नए मॉडल की तरह ही दिखाई देती है। इसके अलावा महिंद्रा की इस नई इलेक्ट्रिक SUV में आपको ट्रेडिशनल ऑटोमेटिक गियर सिलेक्टर और ड्राइवर मोड के लिए एक राउंड डायल की सुविधा दी गई है। इसका सेंट्रल कंसोल कॉन्सेप्ट की तरह दिखाई देता है।

इंजन और पावरट्रेन

इसके अलावा महिंद्रा कंपनी की तरफ से बताया गया है कि नई EV SUV XUV.e8 में 80kwh की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो सिंगल चार्ज में आपको 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी। इस SUV में आपको स्टैंडर्ड तौर पर AWD सिस्टम देखने को मिलेगा और इसका EV मॉडल 230bhp से 350bhp के बीच पावर जनरेट करेगा।