Petrol-Diesel Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जानिए- आपके शहर में ताजा दाम

Petrol-Diesel Price Today : देश में लगातार बढ़ रही महंगाई एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। खासकर, पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel Price Today) के दामों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों के जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। वही, 18 जून 2023 यानि रविवार को पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों को लेकर आम लोगों के लिए अच्छी और राहत भरी खबर है। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 18 जून 2023 के लिए पेट्रोल और डीजल के आज के भाव जारी कर दिए हैं।

आपको बता दे की आज यानी 18 जून को भी पेट्रोल डीजल के दामों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इस तरह आज लगातार 393वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी पिछले 13 महीनों से ज्यादा समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।

देश के महानगरों में तेल का नया रेट : फिलहाल, दिल्ली में पेट्रोल ₹96.72 लीटर है तो डीजल ₹89.62 लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल ₹106.31 और ₹डीजल 94.27 प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि, कोलकाता में पेट्रोल ₹106.03 और ₹डीजल 92.76 प्रति लीटर है। उधर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

घर बैठे जानें – तेल का नया रेट : बता दें कि पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव : बता दे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम में थोड़ी तेजी देखी जा रही है। डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड गिरकर 71.44 डॉलर प्रत‍ि बैरल और ब्रेंट क्रूड 76.26 डॉलर प्रत‍ि बैरल के करीब पहुंच गई है। कच्चे तेल की कीमतें जुलाई, 2008 के बाद इस साल मार्च में 140 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थीं।