आ रही Mahindra की नई Scorpio, जब सड़क पर निकलेंगे तो घूम-घूम देखेंगे लोग, मिलेंगे ये एडवांस्ड फीचर्स..

डेस्क : स्कोर्पियो के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। महिंद्रा स्कोर्पियो एक नई अवतार के साथ मार्केट में आ सकती है। दरअसल, जून के महीने में नई महिंद्रा स्कोर्पियों को लॉन्च किया जाएगा। साल 2002 में 20 जून को महिंद्रा ने अपने पहले महिंद्रा एसयूवी को लॉन्च किया था। ऐसे में इस बार स्कोर्पियों को 20 साल मार्केट में आए हो जाएंगे। इसी अवसर पर महिंद्रा को एक नया अवतार दिया जा सकता है।

नई अवतार में दिखेगा 2022 Mahindra Scorpio : 2022 Mahindra Scorpio आउटगोइंग मॉडल के साथ कुछ भी साझा नहीं करती है। इसके फ्रंट में बिल्कुल नया 6-स्लैट ग्रिल है, जो XUV700 से छोटा है लेकिन लुक को निखारने के लिए इसमें क्रोम ट्रीटमेंट दिया गया है। एसयूवी में पिछले मॉडल की तुलना में तेज दिखने वाली हेडलाइट्स, बड़े फ्रंट बंपर, फॉगलैंप्स, टॉप वेरिएंट पर एलईडी लाइटिंग मिलती है। बतादें की यह नया मॉडल मौजूदा मॉडल से साइज में बड़ा होगा।

इंजन और पावर होगा दमदार : न्यू महिंद्रा स्कॉर्पियो 2022 मॉडल पावर और टॉर्क देने में पहले की तुलना में अधिक सक्षम साबित होगा। इसमें थार की तरह ही 2.2 डीजल और 2.0 पेट्रोल इंजन मिलती है। इसकी कीमत की बात करें तो फिलहाल कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। वहीं इस स्कोर्पियों कि कीमत 12-20 लाख रुपये तक होने की संभाबना है।