ये है Mahindra की नई पावरफुल बुलेटप्रूफ SUV, ग्रेनेड से भी नहीं बिगड़ता कुछ, जानें – कीमत

डेस्क : भारत में महिंद्रा की गाड़ियों की अपनी एक अलग पहचान है। जब भी मजबूत गाड़ियों के नाम लिए जाते हैं तो महिंद्रा शीर्ष पर देखा जाता है। महिंद्रा की कई गाड़ियां मार्केट में उपलब्ध है। लेकिन क्या आपको पता है कि महिंद्रा ने बुलेटप्रूफ एसयूवी भी पेश की है। इस बुलेट प्रूफ एसयूवी का नाम महिंद्रा मार्क्समैन (Mahindra Marksman SUV) है। महिंद्रा के इस एसयूवी पर गोली के अलावा ग्रेनेड का भी कोई असर नहीं होता है। इस गाड़ी में आराम से 6 लोग सफर कर सकते हैं।

बता दें कि महिंद्रा के एसयूवी को कुछ खास लोग ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें अर्धसैनिक, पुलिस और रक्षा बल शामिल है। इन्हें यह गाड़ी इसलिए प्रोवाइड किया जाता है, ताकि गोली और ग्रेनेड के हमलों से बचा जा सके। इस गाड़ी के विंडस्क्रीन पर जाल लगाया गया है। इसके अलावा चारों और सुरक्षा की हर पैमाने पर खरा उतरने की कोशिश की गई है। इसकी विशेषताओं की बात करें तो इस महिंद्रा मार्क्समैन में पैसेंजर कंफर्ट के लिए 5 साइड आर्मिंग, सात फायरिंग क्रू पोर्ट, व्यू कैमरे और एलसीडी स्क्रीन दिए गए हैं। इन सुरक्षाओं के साथ इस गाड़ी को चारों ओर से सुरक्षा प्रदान किया जाता है।

महिंद्रा के इस एसयूवी में दो इंजन के विकल्प ऑप्शन दिए गए हैं। 2.2L, m-Hawk CRDe, टर्बो चार्ज इंटरकूल्ड DI और 2.6L, टर्बो चार्ज इंटरकूल्ड DI। 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 4WD गियरबॉक्स के रूप में उपलब्ध हैं। वाहन का वजन 3200 किलोग्राम है और इसकी शीर्ष गति 120 किमी/घंटा है। महिंद्रा के इस एसयूवी की कीमत की बात करें तो शुरुआती कीमत 25 लाख से लेकर 40 लाख रुपए तक है। इस गाड़ी को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनाया गया है।