Mahindra ने एक महीने में बेच डाली 30238 गाड़ियां – सबसे ज्यादा बिकी Bolero..

Mahindra & Mahindra कम्पनी अपने SUV सेगमेंट में अच्छी सेल ग्रोथ हासिल कर रही है। पिछले महीने ( नवंबर 2022) में कंपनी ने कुल 30,238 यूनिट्स की बिक्री की थी। XUV700, Scorpio और Thar की बदौलत इसकि सेल में 56 फीसदी की ग्रोथ हुई है

महिंद्रा बोलेरो

Mahindra Bolero ने नवंबर माह 2022 में 7,984 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहले स्थान पर जगह भी बनाई है। मौजूदा समय में Bolero 3 वेरिएंट्स- B4, B6 और B6 (O) में उपलब्ध है। इनके दाम क्रमश: 9.53 लाख रुपये, 10 लाख रुपये और 10.48 लाख रुपये है। यह कीमत x-शोरूम के मुताबिक है।

महिंद्रा XUV700
Mahindra XUV700 ब्रांड का इसका दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है। नवंबर माह 2022 में इसकी कुल 5,701 यूनिट्स बेची गई हैं। इसे 5 और 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में खरीदा जा सकता है। इस SUV की कीमत 13.45 लाख रुपये से 24.95 लाख रुपये के बीच तक है। यह कीमत X-शोरूम के मुताबिक है।

महिंद्रा XUV300

Mahindra XUV300 SUV मौजूदा समय में कुल 21 वेरिएंट में उपलब्ध है। नवंबर माह 2022 में इस SUV की कुल 5,903 यूनिट्स बिकी हैं। इसकी कीमत 8.42 लाख रुपये से शुरू होकर 14.07 लाख रुपये तक जाती है। यह कीमत x-शोरूम के मुताबिक है।

Mahindra की Scorpio

Mahindra & Mahindra ने नवंबर माह 2022 में Mahindra Scorpio की कुल 6,455 यूनिट्स बेची हैं। नई Scorpio N और अपडेटेड Scorpio Classic को इस साल जून में लॉन्च किया गया था। नई Scorpio N की कीमत 11.99 लाख रुपये से 23.90 लाख रुपये के बीच है। वहीं Scorpio Classic की कीमत 11.99 लाख रुपये और 15.49 लाख रुपये के बीच है। यह कीमतें X-शोरूम के मुताबिक हैं।