VIP Number : कार-बाइक के लिए कैसे मिलेगा स्पेशल नम्बर? जानें- कितना आएगा एक्स्ट्रा खर्च?

VIP Number : आजकल किसी के पास कार या बाइक है और वह अपनी कार या बाइक को स्पेशल दिखाने के लिए कई तरह की चीजें इसमें लगाते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिनको की कार या बाइक के लिए फैंसी नंबर प्लेट या VIP नंबर प्लेट लगवाना पसंद होता है।

लेकिन इसके लिए आपको क्या करना होगा और इसमें कितना खर्चा आएगा इस बात की जानकारी हम आपको आर्टिकल में देने वाले हैं। अधिकतर लोग अपने व्हीकल के लिए ऐसा नंबर चुनते हैं जो या तो ये उनका लकी नंबर होता है या फिर उनको ये नंबर पसंद होता है। इसके अलावा अपने व्हीकल को अलग दिखाने के लिए लोग खास नंबर प्लेट के लिए हजारों-लाखों रुपये खर्च करते है।

इनमें VIP Number 007, 0005 ,786 और 0001 जैसे कई नंबर्स शामिल होते हैं। आज हम आपको बताने वाले है कि आप किस तरह से ये VIP Number हासिल कर सकते है और इसके लिए कितना खर्चा आएगा?

VIP Number के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

  • अगर आप कार या बाइक के लिए खास या VIP नंबर चाहते है तो आपको सबसे पहले https://fancy.parivahan.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट पर आपको लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको एक पब्लिक यूजर के रुप में अपना अकाउंट बनाना होगा।
  • आपको पब्लिक यूजर के ऑप्शन में मांगी गई सभी जानकारी सही से भरनी होगी। जिसमे आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और वेरिफिकेशन कोड भरें।
  • इसके बाद आपको साइन अप के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद यहां आपको एक नंबर की लिस्ट लिखी गई जिसमें से अपना पसंदीदा नंबर आप जान सकते हैं और उसकी पेमेंट कर सकते हैं।
  • अगर आप इस नंबर के लिए लगाई गई बोली में विजेता बनते हैं तो ही आपको यह नंबर मिलता है।
  • इसके बाद आपको अलॉटमेंट लेटर मिलेगा जिसका प्रिंट आउट निकाल कर रख ले।

कैसे करें E-Auction चेक?

  • अगर आप ई-ऑक्शन चेक करना चाहते है तो आपको उसी वेबसाइट पर जानकर नीलामी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • यहां पर मांगी गई जानकारी भरने के बाद आपके सामने नीलामी वाले नंबरों की लिस्ट आ जाएगी।
  • आप इसके रिजल्ट को चेक कर सकते है और फिर इसका अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

इतना आएगा खर्च

आपको VIP Number प्लेट के लिए कितना पैसा देना पड़ेगा इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। लेकिन हम आपको अंदाजे के हिसाब से कुछ कीमत बता रहे है। आपको 0100, 0111, 0222, 0333, 0444, 0555, 0666, 0777, 0888, 1111, 2222, 3333, 4444, 5555, 6666, 8888 नंबर्स के लिए 10,000 रुपये या इससे ज्यादा पैसा देना होगा।