महज ₹20,000 में मिल रही Hero की शानदार बाइक, यहां से खरीदें..

न्यूज़ डेस्क: आज के समय में घर में एक बाइक का होना बेहद आवश्यक चीजों में से एक है। रोजमर्रा की जिंदगी के लिए बाइक एक बेहतरीन साधन है। ऐसे में कई बार बजट ना होने की वजह से लोग बाइक लेने से रह जाते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी खबर लेकर आए हैं। इसे पढ़ आप खुश हो जाएंगे। देश में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली बाइक हीरो पैशन प्रो (Hero Passion Pro) को आप महज 20 से 30 हजार में घर ला सकते हैं तो आइए जानते हैं विस्तार से।

Hero Passion Pro 100cc

पैशन प्रो का 2013 मॉडल ऑनलाइन साइट ड्रूम.इन पर 29,050 रुपये में उपलब्ध है। यह एक 100cc मॉडल है जिसे 75,000 किलोमीटर तक चलाया गया है। इस दमदार बाइक को आप गाजियाबाद से खरीद सकते हैं। इसके अलावा यह मॉडल नई दिल्ली में 28,065 रुपये में उपलब्ध है। यह 2013 में पंजीकृत किया गया था जिसने अब तक 49,319 किलोमीटर की दूरी तय की है। आपको बता दें कि यह एक पेट्रोल मैनुअल मॉडल है।

इस साइट पर बिक्री के लिए पेशन प्रो का 2014 का एक मॉडल भी उपलब्ध है। इसे दिल्ली से खरीदा जा सकता है। दी गई जानकारी के मुताबिक यह बाइक अब तक 18,000 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसकी कीमत 29,050 रुपये बताई गई है।

Hero Passion Plus

हीरो के इस मॉडल को लोगों ने खूब सराहा है। हीरो का पैशन प्लस मॉडल ऑनलाइन साइट Droom.In पर बेहद कम कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके 2008 मॉडल को गाजियाबाद से 15,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह बाइक अब तक 65,300 किलोमीटर तक चल चुकी है। यह एक पेट्रोल मैनुअल मॉल है। इसी तरह, हीरो पैशन प्लस 100cc का 2006 का मॉडल बैंगलोर में 25,000 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह बाइक 19,700 किमी तक चली है। यह भी एक पेट्रोल मैनुअल मॉडल है