New Traffic Rule : अब सड़क पर छोटी सी गलती करने पर भी कटेगा ₹10000 का चालान, जानें – नया नियम..

डेस्क : देश में यातायात को सुगम और सुरक्षित करने के लिए यूं तो कई नियम लागू हैं। यदि इन सभी नियमों का पालन होने लगे तो देश के यातायात में काफी हद तक सुरक्षित यातायात का माहौल बन सकता है। पर अभी भी जिसके वजह से उनका चालान भी काटा जाता है।

बता दें अगर एक साल देश में कटे चालान की गिनती की जाए तो वो करोड़ों में आएंगी। पर इसके बावजूद कोई सुधार नहीं। आज हम आपको एक और यातायात नियम की जानकारी देंगे जिसका पालन यदि आपने नहीं किया या भूल गए तो आपका भारी चालान काट सकता है। बता दें यह नियम वाहन को मोड़ने या फिर लेन बदलने से जुड़ा है।

बता दें ड्राइविंग लेन बदलने के लिए या गाड़ी मोड़ने के लिए इंडिकेटर देना जरूरी होता है। जिससे पीछे वालों को पता चल जाए कि आगे चल रहा वाहन अपनी लेन बदलने वाला है या फिर मुड़ने वाला है। इस बारे में नोएडा के डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद शाह ने बताया कि “जिन हाईवे परे लेन निर्धारित है, वहां अगर कोई व्यक्ति गलत लेन में जाता है या फिर बिना इंडिकेटर दिए असुरक्षित तरीके से लेन बदलता है तो उनका चालान किया जाता है।

इसीलिए अचानक लेन न बदलें। अगर लेन बदलना जरूरी हो तो पहले सुनिश्चित कर लें कि पीछे से आने वाला कोई अन्य वाहन करीब नहीं है। तभी नोएडा ट्रैफिक पुलिस ऐसे लोगों के चालान काट रही है, जो गलत ढंग से लेन बदलते (उन सड़कों पर जहां, लेन निर्धारित है) हैं। इसके साथ ही, लोगों को इस संदर्भ में जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है।”

कितना लगेगा जुर्माना? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समय लेन अनुशासन का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर दिल्ली में 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। पर बता दें जुर्माने की राशि अलग अलग हो सकती है। बता दें बिना इंडिकेटर दिए लेन बदलने को खतरनाक ड्राइविंग के रूप में देखा जाता है और इसीलिए चालान काटा जाता है।