Begusarai News

बेगूसराय की डिप्टी मेयर ने क्यों कहा कि वह गुनाह करती हैं? पढ़िए- इनसाइड स्टोरी..


रविवार को नगर निगम के सभा कक्ष में महापौर पिंकी देवी, नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर, स्वच्छता पदाधिकारी, पूर्व महापौर और नगर दुर्गा पूजा महा समिति के अध्यक्ष सामूहिक रूप से प्रेस वार्ता कर रहे थे। प्रेस वार्ता जब खत्म होने को था तब उप महापौर अनिता राय सभा कक्ष में पहुंची, इसके बाद एक कुर्सी पर वह बैठ गई और कुछ देर में प्रेस वार्ता समाप्त हो गई।

उपमहापौर अनिता राय का क्यों छलका दर्द?

इसी बीच एक पत्रकार ने उपमहापौर को कहा कि आप देर से आई है आप भी कुछ कहना चाहती हैं। इसपर अनिता राय ने कहा कि मुझे आज के प्रेस कांफ्रेंस के रूप में कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी। मैं जनता के बीच क्षेत्र भ्रमण पर निकलकर घूम रही थी तो नगर निगम कार्यालय परिसर में एक साथ कई गाड़ियां देख कार्यालय में पहुंची तो पता चला कि यहां पर प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रहा है। मैं यह कहना चाहती हूं कि मुझे किसी भी प्रकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी नहीं दी गई थी।

क्या देश सेवा करना गुनाह है?

नगर निगम की उपमहापौर अनिता राय ने कहा कि अगर देश सेवा करना गुनाह है तो अनिता राय वह गुनाह करती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में विभागीय काम जहां होना चाहिए वहां नहीं होता है। और जहां नहीं होना चाहिए वहां होता है, जहां परिवार को लाभ पहुंचाना हो वहां विभागीय काम होता है। उन्होंने कहा कि चांदनी चौक का सड़क अभी तक क्यों नहीं बना? कब तक जनता इस जर्जर सड़क को झेलती रहेगी।

क्या नगर निगम में अफसरशाही चलती है?

डिप्टी मेयर अनिता राय ने कहा कि नगर निगम में जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनी जाती है? उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा की नगर निगम को केवल एक दो व्यक्ति ही चलते हैं। यहां नगर आयुक्त का कोई वैल्यू नहीं है। मेयर का भी कोई वजूद नहीं है। बस उनके पति के द्वारा नगर निगम को चलाया जाता है। उनके पति जो चाहते हैं बस वही होता है।

ऑफिस में बैठे हैं मेयर के पति

डिप्टी मेयर अनिता राय ने कहा कि बीते दो दिन पहले वार्ड की एक जनता जब नगर निगम ऑफिस गयी तो वहां मेयर की जगह उसके पति कागजात को चेक कर रहे थे। अनिता राय ने कहा कि किस एक्ट में लिखा है कि मेयर के पति ऑफिस में बैठकर जनता की समस्या का निदान करेंगे। ऐसे में हम नारी का कोई वजूद ही नहीं है। सरकार ने नारी को लेकर इतना बढ़ावा दिया इसके बावजूद भी बेगूसराय नगर निगम का ये हाल है।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Related Articles

Back to top button