Electric Scooter : महज 3 रुपए के खर्च पर दिनभर बेफिक्र होकर चलाएं गाड़ी, कीमत ₹51,000 से शुरू..

डेस्क : किसी भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डिमांड उसकी रेंड और प्रति किलोमीटर के आने वाले खर्चों पर डिपेंड करती है। मार्केट में यूं तो इनकी लंबी रेंज आ चुकी है, लेकिन TVS इस बात का दावा करती है कि उसका आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर से रोजाना चलने का खर्च महज 3 रुपए है। TVS ने 3 रुपए के खर्च में 30Km चलने का दावा किया है। क्या वाकई में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से चलने का खर्च केवल 3 रुपए प्रति दिन है और यदि ऐसा है तो ओला S1 प्रो, बजाज चेतक इलेक्ट्रिक, ओकिनावा जैसी कंपनियों को भी ये पीछे छोड़ सकता है।

अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर क खर्च को TVS मोटर्स ने iQube के ऑफिशियल पेज पर समझाया है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल गाड़ी में प्रति लीटर 100 रुपए का खर्च आता हैं और पेट्रोल स्कूटर से 50,000Km चलने का खर्च करीब 1 लाख रुपए आता है। वहीं उसके iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर से 50,000Km चलने का खर्च सिर्फ़ 6,466 रुपए आता है। साथ ही, GST की भी सेविंग होती है। सर्विस और मेंटेनेंस का खर्च भी बच जाता है। अब इस तरह 50,000Km पर iQube 93,500 रुपए की बचत करता है।

TVS ने यह भी कहा है कि iQube को सिंगल चार्ज करने का खर्च भी 18.75 रुपए है। iQube ST मॉडल 4 घंटे और 6 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है और फिर इसे आप 145Km तक चला सकते है। यानी कि अगर आप डेली 30Km चलते हैं, तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सप्ताह में 2 बार चार्ज करना होगा, जिसका खर्च 37.50 रुपए होगा। मतलब महीने का खर्च लगभग 150 रुपए होता है। वहीं, इसकी दो बार चार्जिंग पर रेंज 290Km हो जाएगी।