Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Matihani-Shamho Ganga Bridge Latest Update : बेगूसराय सहित बिहार के बहुप्रतीक्षित मटिहानी-शाम्हो पुल निर्माण को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह और मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात की। बैठक के दौरान मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे के संदर्भ में इस पुल की अनिवार्यता को विस्तारपूर्वक और तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया। उन्होंने बेगूसराय क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक ज़रूरतों को रेखांकित करते हुए बताया कि यह पुल न सिर्फ एक मार्ग,…
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान से लौट रहे IRB जवान और उनकी मां की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Begusarai News : बेगूसराय में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें IRB जवान और उनकी मां की दर्दनाक मौत हो गई। घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-31 हीराटोल जीरोमाइल के समीप का है। बताया जाता है हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार ने यूटर्न ले रहे एक टेम्पो को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टेम्पो असंतुलित होकर सामने चल रही एक बाइक से जा भिड़ा, जिससे बाइक सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मृतक IRB जवान की पहचान सुपौल जिले के बरायन निवासी अशोक कुमार सिंह…
बिहार में गर्मी से राहत : पूर्णिया के रास्ते दस्तक दे गया मानसून, इन जिलों में बारिश के आसार..
Begusarai News : बिहार की तपती गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को मानसून ने पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 20 जून तक पूरे बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इस बार मानसून सामान्य रहने की संभावना है,…
Begusarai Job Camp : बेगूसराय के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिले में एक बार फिर से जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 20 जून (गुरुवार) को जिला नियोजनालय परिसर, आईटीआई कैंपस के पास आयोजित किया जाएगा। इस जॉब कैंप का संचालन अवर प्रादेशिक नियोजनालय, बेगूसराय के माध्यम से किया जा रहा है। आपको बता दे की जॉब कैंप में वर्द्धमान यारंस एंड थ्रेड्स लिमिटेड कंपनी (Vardhman Yarns & Threads Ltd) भाग ले रही है, जो वस्त्र निर्माण के क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित कंपनी है। कंपनी मशीन ऑपरेटर के पदों पर उम्मीदवारों की बहाली करेगी।…
बेगूसराय में दर्दनाक हादसा : नहाने के दौरान डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, परिवार में मचा कोहराम..
Begusarai News : बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नहाने के दौरान डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार की दोपहर चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरबासा पंचायत अंतर्गत लगरी चौर की है। मृत बच्चियों की पहचान जीवस पासवान की 15 वर्षीय बेटी ममता कुमारी और नेवल पासवान की 13 वर्षीय बेटी आंचल कुमारी के रूप में की गई है। दोनों किशोरियां सकरबासा पंचायत के वार्ड नंबर 3 की रहने वाली थीं। दादा के लिए खाना लेकर जा रही थीं स्थानीय लोगों के अनुसार, ममता और आंचल अपने दादा के…
बखरी विधायक के आरोपों पर सख्त हुआ पुलिस मुख्यालय, DSP कुंदन कुमार की जांच शुरू- DGP ने बनाई विशेष टीम…
Begusarai News : बखरी के विधायक सूर्यकांत पासवान द्वारा बखरी डीएसपी कुंदन कुमार पर लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया है। डीजीपी विनय कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपों की गहराई से पड़ताल की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी सोमवार को पटना स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि बखरी विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच डीआईजी…
बेगूसराय को शैक्षणिक हब बनाने की तैयारी, अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा..
Begusarai News : बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने जिले की शिक्षा व्यवस्था का गहन समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी और निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित किया और शैक्षणिक माहौल को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। एस. सिद्धार्थ ने कहा कि बेगूसराय में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारने के लिए एक “संयुक्त मोर्चा” बनाना बेहद जरूरी है, जिसमें सरकारी और प्राइवेट स्कूल मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि जब दोनों तंत्र एकजुट होकर काम करेंगे, तभी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी और शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव…
Begusarai News : बेगूसराय में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घटना बखरी थाना क्षेत्र की है। जहां तेज रफ्तार एक अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे टहल रहे एक पिता और उसकी 2 मासूम बेटियों को कुचल दिया। हादसे में 8 साल की बच्ची अन्नू कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता संजय सहनी और 6 वर्षीय राधिका कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह की सैर बन गई काल यह हादसा सोमवार तड़के करीब 5 बजे बखरी-मंझौल मुख्य मार्ग पर गंगरहौ चौक के समीप हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के…
Begusarai News : बेगूसराय पुलिस ने लूट के एक अनोखे मामले का खुलासा किया है। जिसमें शिकायतकर्ता ही लूट कांड का मुख्य आरोपी निकला है। दरअसल, नावकोठी थाना क्षेत्र में हाल ही में सामने आए एक बड़ी लूट कांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह लूट कोई आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि एक सुनियोजित षड्यंत्र था, जिसे खुद फाइनेंस के कर्मचारी ने अपने भाई के साथ मिलकर अंजाम दिया था। डीएसपी कुंदन कुमार ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। क्या था मामला? डीएसपी ने बताया कि 9 जून को साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सनहा पूर्वी निवासी भारत फाइनेंस…
Roshan Kumar of Begusarai : अगर आपके पास हिम्मत व हौसले बुलंद हो तो कठिन से कठिन काम को भी आसान बना सकते हैं। कुछ ऐसा ही करके दिखाया है जिले के वीरपुर प्रखंड के भवानंदपुर पंचायत के कुशल टोल वार्ड नंबर-12 निवासी सोनेलाल महतो के बेटे रौशन कुमार ने… बता दे की रौशन कुमार ने 14 जून को जारी नीट की रिजल्ट में सफलता हासिल कर गांव परिवार सहित प्रखंड व जिले का मान सम्मान बढ़ाया है। रौशन ने 720 पूर्णांक में कुल 536 अंक हासिल की है। उसे ऑल इंडिया में 19948 रैंक मिला है। जबकि,ओबीसी कैटगरी में…
