Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
Begusarai News : सिमरिया सिक्सलेन पुल से ट्रकों का परिचालन शुरू होते ही ओवरलोडेड वाहनों की आवाजाही धड़ल्ले से बढ़ गई है। ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी और इस अव्यवस्था के बीच अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है ओवरलोडिंग का यह गोरखधंधा? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर ओवरलोडेड ट्रकों को छोड़ने के एवज में पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, “TheBegusarai” इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन वायरल होते इस वीडियो ने पुलिस और प्रशासन की…
Ulao Airport Begusarai : बेगूसराय के उलाव हवाई पट्टी पर उतरा प्राइवेट विमान, 8 यात्री थे सवार
Ulao Airport Begusarai : शनिवार की सुबह बेगूसराय के उलाव हवाई पट्टी पर एक निजी कंपनी के चार्टर्ड विमान की सफल लैंडिंग कराई गई। यह विमान Ms/Everdeliver Logistics Pvt. Ltd. (ELPL) का था, जिसका एयरक्राफ्ट नंबर PC12 VT-SKJ है। आपको बता दे की वर्षों बाद किसी प्राइवेट एयरक्राफ्ट की लैंडिंग उलाव हवाई पट्टी पर हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, Ms/Everdeliver Logistics Pvt. Ltd. के एकाउंट मैनेजर एस. मुखर्जी ने 7 जुलाई 2025 को बेगूसराय जिला प्रशासन से विमान की लैंडिंग के लिए अनुमति मांगी थी। प्रशासन ने नियमानुसार अनुमति प्रदान करते हुए आवश्यक तैयारियों के निर्देश भी जारी किए थे।…
बगैर सूचना पहुंचे ACS, स्कूल की खुली पोल: कबाड़ से भरे कमरे, अंधेरा क्लासरूम, गुस्से में बिफरे अफसर..
Begusarai News : शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का दावा करने वाले बिहार शिक्षा विभाग को हकीकत से दो-चार होना पड़ा, जब विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) डॉ. एस. सिद्धार्थ शनिवार को अचानक निरीक्षण पर बेगूसराय के बरौनी प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय असुरारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय असुरारी पहुंच गए। बगैर पूर्व सूचना पहुंचे अफसर को देख विद्यालय परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एसीएस ने विद्यालय की वास्तविक हालत देखी तो नाराज हो गए। मध्य विद्यालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कई कक्षाओं में बिजली के बल्ब ही नहीं थे,…
Begusarai News : संपत्ति-विवाद में पारिवारिक रंजिश एक बार फिर खूनी रूप में सामने आई है। जहां एक भतीजे ने अपनी चाची पर चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामला डंडारी थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव का है। जानकारी के अनुसार, सिसौनी गांव निवासी पंकज कुमार की पत्नी कविता देवी घर में अकेली सो रही थीं। इसी दौरान उनका भतीजा घर में घुस आया और अचानक कविता देवी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह खून से लथपथ…
बेगूसराय में मरीजों को लूट रहे निजी नर्सिंग होम! इलाज नहीं..बस कमाई का खेल! सिस्टम चुप..
Begusarai News : बिहार का बेगूसराय जिला अब चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। खासकर, पूर्वोत्तर बिहार के कई जिलों से गंभीर मरीज अब पटना या दिल्ली का रुख नहीं करते, बल्कि सीधे बेगूसराय आते हैं। इलाज की सुविधा सुलभ होने से न सिर्फ मरीजों को राहत मिल रही है, बल्कि जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र ने रोजगार के नए दरवाजे भी खोल दिए हैं। लेकिन इस प्रगति के बीच बेगूसराय के निजी नर्सिंग होम और क्लीनिकों की अनियमितताएं भी बड़ी चिंता का विषय बन गई हैं। जिले में वर्तमान में 70 से अधिक नर्सिंग होम और…
Bihar DSP Transfer-Posting : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज़ है और अब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर भी बड़ा कदम उठाया है। राज्य के गृह विभाग ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 40 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (एसडीपीओ) का तबादला कर दिया। इस तबादले को चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था को सख्त करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद कई जिलों के पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। खास बात यह है कि तबादले की इस सूची में…
बेगूसराय DM ऑफिस के बाहर हड़कंप; पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचा नेत्रहीन युवक, कहा- ‘जान दूंगा!’
Begusarai News : बेगूसराय डीएम ऑफिस परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नेत्रहीन युवक पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह करने पहुंच गया। युवक ने गले में एक तख्ती लटका रखी थी, जिस पर लिखा था- “मेरी ज़मीन हड़प ली गई, न्याय नहीं मिला तो मैं आज यहीं जान दे दूंगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी मटिहानी के सीओ और ब्लॉक कर्मचारियों की होगी।” युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के सोनापुर गांव निवासी मोहम्मद जाहिद के रूप में हुई है, जो दोनों आंखों से दिव्यांग है। प्रशासनिक लापरवाही और ज़मीन-विवाद से आजिज आ चुके जाहिद ने आत्मदाह की चेतावनी…
मटिहानी की सबसे बड़ी ज़रूरत- वादे नहीं, बुनियादी जीवन सुरक्षा, बाढ़ और कटाव की चपेट में..
Matihani Assembly Constituency : बेगूसराय जिले का मटिहानी विधानसभा क्षेत्र गंगा नदी के किनारे बसा हुआ वो विधानसभा क्षेत्र है, जो हर साल बाढ़ की त्रासदी से प्रभावित होता है। बरसात के मौसम में जैसे ही गंगा उफान पर आती है, यहां के दर्जनों गांवों की ज़िंदगी बर्बादी की लहरों में डूब जाती है। खेत तबाह हो जाते हैं, कच्चे मकान उजड़ते हैं और लोग बेघर हो जाते हैं। यही नहीं बाढ़ के साथ-साथ गंगा का भयंकर कटाव हर साल सैकड़ों बीघा उपजाऊ ज़मीन को भी निगल जाता है। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली मटिहानी क्षेत्र, खासकर शाम्हो और आसपास के…
Begusarai News : बेगूसराय नगर निगम ने स्वच्छता के राष्ट्रीय मंच पर बड़ी छलांग लगाते हुए देशभर में 3047वीं रैंक से सुधार करते हुए 476वें पायदान पर जगह बना ली है। 2500 से अधिक नगर निकायों को पीछे छोड़ते हुए हासिल की गई इस रैंकिंग पर नगर निगम प्रशासन और सफाईकर्मियों की मेहनत साफ दिखाई देती है। महापौर पिंकी देवी ने इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए कहा कि “हमें यहीं नहीं रुकना है, लक्ष्य है – देश के टॉप 50 नगर निगमों में बेगूसराय को लाना।” महापौर ने बताया कि स्वच्छता में और सुधार लाने के लिए नगर…
Begusarai News : बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद गुरुवार को शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे से गुस्साए परिजनों ने शव को पनेशिया हॉस्पिटल के पास NH-31 पर रखकर घंटों जाम किया, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। मृतक की पहचान जीरो माइल थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनपुर गांव निवासी चंद्रदेव मल्लिक के 27 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार मल्लिक के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार मल्लिक हर हर महादेव चौक स्थित एक बुलेट शोरूम में बतौर वर्कर कार्यरत थे। बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे वह हर्रख मोहल्ला…
