Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Death Threat Giriraj Singh : केंद्रीय वस्त्र मंत्री एवं बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद करीब 2 साल पुराना नगर थाना कांड संख्या 537/24 चर्चा में आ गया है। सितंबर 2024 में गिरिराज सिंह को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनके सांसद प्रतिनिधि एवं वरीय अधिवक्ता अमरेन्द्र कुमार अमर के लिखित आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस समय अमरेन्द्र अमर को पाकिस्तान के एक नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आने और कॉल के दौरान गिरिराज सिंह तथा उन्हें अंजाम भुगतने…
Begusarai News : ढाई साल बाद भी बेगूसराय के साहिल का सुराग नहीं, 12 साल से ईशू और रानी का भी इंतजार..हाईकोर्ट सख्त
Begusarai News : बेगूसराय के 9 साल का साहिल कुमार ढाई साल से लापता है। वह 16 अक्टूबर 2023 को दोस्तों के साथ खेत में खेलने निकला था। उसके तीन दोस्त घर लौट आए, लेकिन साहिल वापस नहीं आया। परिवार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, तलाश होती रही, लेकिन ढाई साल बाद भी पुलिस उसके बारे में कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी। अब इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वीरपुर थाना कांड संख्या 189/23 की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद और न्यायमूर्ति रमेश चंद्र मालवीय की खंडपीठ…
Teghra Janmashtami Fair : तेघड़ा जन्माष्टमी मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, CCTV से होगी निगरानी; रात में विशेष गश्ती..
Teghra Janmashtami Fair : आगामी 4 सितंबर को होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और तेघड़ा के ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक योजना तैयार की है। जिला पदाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिले की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात, मद्य निषेध, नागरिक सुविधाओं और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई। संवेदनशील स्थानों पर तैनात…
Begusarai News : जनता दरबार में पहुंचे 38 फरियादी, डीएम ने समय-सीमा में शिकायतों के निष्पादन का दिया निर्देश
Begusarai News : बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत संचालित “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के अंतर्गत सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। जनता दरबार में कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण, राजस्व, पेंशन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले शामिल थे। डीएम ने सभी आवेदनों का क्रमवार अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक…
Bakhri News : बखरी प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, सप्ताह में दो बार लगेगा जनता दरबार..
Bakhri News : बेगूसराय के नए डीएम रिची पांडेय ने सोमवार को बखरी प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय की कार्यप्रणाली के साथ विभिन्न विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और आम लोगों को मिल रही सरकारी सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। बैठक में डीएम ने प्रखंड मुख्यालय से दूर स्थित पंचायतों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि पंचायतों में संचालित योजनाओं और सरकारी सेवाओं की लगातार…
Bihar News : गयाजी में बड़ा हादसा, कुएं में फंसे युवक को बचाने उतरे 3 लोग.. दम घुटने से 4 की मौत..
Bihar News : बिहार के गया जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां डोभी प्रखंड के गढ़ करमौनी गांव में एक कुआं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब ग्रामीण कुआं में उतर कर मोटर को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने चारों शव कुआं से निकाला. गया में जहरीली गैस ने ली 4 की जान ली: मृतकों की पहचान चमारी मांझी, दिलचंद मांझी, विकास चौधरी और विजय चौधरी…
Bihar News : पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा, जबकि मुख्यमंत्री हाथ जोड़कर खड़े नजर आए। दोनों नेताओं की यह तस्वीर सामने आने के बाद बिहार की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। नीतीश कुमार के दिल्ली से लौटने के बाद हुई यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। मुलाकात को बिहार के मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक परिदृश्य के लिहाज से अहम माना जा रहा…
Begusarai News : सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ओर से साहेबपुर कमाल अंचल के विभिन्न गांवों में पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई। पदयात्रा का नेतृत्व भाकपा की राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व मुखिया ललिता कुमारी ने किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, युवाओं का पलायन, शिक्षा, रोजगार, किसान-मजदूरों की समस्याएं, भ्रष्टाचार तथा सरकारी योजनाओं में रिश्वतखोरी जैसे मुद्दे उठाए गए। पंचवीर चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते…
मंझौल अस्पताल में घायल के पैर पर गत्ता लगाने का मामला: डॉक्टर पर गिरी गाज, मांगा गया स्पष्टीकरण…
Begusarai News : बेगूसराय के अनुमंडलीय अस्पताल, मंझौल में सड़क दुर्घटना में घायल मरीज के पैर में कार्टून लगाए जाने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में अस्पताल में पैर को स्थिर रखने के लिए गत्ते का इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि हुई है। इसे आपात स्थिति में किया गया प्रयास माना गया, लेकिन जांच में स्पष्ट किया गया कि गत्ता मानक चिकित्सीय प्रक्रिया का स्वीकार्य विकल्प नहीं है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया था। इसके बाद 6 अगस्त को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी,…
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध हथियार मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट का फैसला
Begusarai News : बेगूसराय जिले के चर्चित चेरिया बरियारपुर थाना कांड संख्या-143/2018 में शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा एवं उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को अवैध हथियार रखने के मामले में दोषी करार देते हुए सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। एमपी-एमएलए विशेष वाद संख्या-212143/18 की सुनवाई कर रहे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-2) सह विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट बृज कुमार ने दोनों को आर्म्स एक्ट के तहत दोषी पाया। सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायालय ने दोनों को सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। फैसला सुनाए जाने…
