Author: Mahesh Bharti
बिहार में एक बार फिर चुनावी मौसम की दस्तक होते ही ज़ुबानें बेलगाम हो गई हैं। नेता अब विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार जैसे मुद्दों को छोड़ सीधे एक-दूसरे की जातियों, धर्मों और पुरानी दुश्मनियों पर निशाना साधने में जुट गए हैं। यह परंपरा कोई नई नहीं है — पिछले तीन दशकों से बिहार की राजनीति का ये ही “कुबोल वाला मॉडल” चलता आ रहा है। जाति, धर्म, और ज़हर- बिहार का पुराना चुनावी फॉर्मूला बिहार में चुनाव अब विचारों पर नहीं, वोट बैंक की जातीय गोलबंदी पर लड़ा जाता है। कोई किसी की बेटी भगा ले जाए, तो देखनेवाले पहले…
Special Environment Day : एक समय था जब अपने देश में करोड़ों की संख्या में गिद्ध हुआ करते थे। अपने आसपास के क्षेत्र और परिवेश भी गिद्धों से भरे थे। कोई जानवर मरा नहीं कि गिद्ध की गजब घ्राण शक्ति उसे उस तक पहुंचा देते थे। सैकड़ों के झुंड में गिद्ध उतर जाते थे और मरे जानवरों के मांस को खाकर सिर्फ हड्डियों छोड़ते थे। जिसमें गीदड़ लटके रहते थे। कभी कभी मरे जानवरों के शव के पास गिद्ध, गीदड़ और कौए के बीच उसके मांस खाने को लेकर गजब की प्रतियोगिता देखने के लिए बचपन में उत्सुकता से भर…
पटना/बेगूसराय: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज़ है और इसी बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों के अनुसार, चिराग पासवान इस बार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं, और खास बात यह है कि वह किसी आरक्षित सीट की बजाय सामान्य सीट से चुनावी मैदान में उतरने की योजना बना रहे हैं। लोजपा की परंपरागत सीट पर नजर लोजपा के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अपने मजबूत जनाधार वाली परंपरागत विधानसभा सीटों की तलाश कर रही है, जहां से चिराग पासवान चुनाव लड़ सकें।…
Begusarai News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दल उम्मीदवारों की तलाश और सीटों के बंटवारे को लेकर गहन रणनीति बनाने में जुट गए हैं। बेगूसराय जिले की सात विधानसभा सीटों को लेकर एनडीए और महागठबंधन दोनों के खेमों में मंथन और गुटबाज़ी शुरू हो गई है। महागठबंधन में सीटों को लेकर घमासान बेगूसराय जिले की सात विधानसभा सीटों में से तीन फिलहाल एनडीए के पास हैं, जबकि चार सीटों पर महागठबंधन का कब्जा है। हालांकि, महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर भारी असमंजस की स्थिति…
Begusarai News : बिहार के दिल बेगूसराय में राजनीति का रंग इस बार कुछ अलग सा नजर आ रहा है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे जनसुराज और आम आदमी पार्टी (AAP) बड़े ही जोश-खरोश के साथ चुनावी रणभूमि में उतरने की तैयारी में जुटे हैं। दोनों दल जातीय और धार्मिक समीकरणों को भांपकर अपनी रणनीति बना रहे हैं ताकि एनडीए और महागठबंधन के बीच चल रहे सियासी खेल में सेंध लगा सकें। विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी दांव-पेंच और नए समीकरण बेगूसराय के सात विधानसभा क्षेत्रों में इन पार्टियों की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जनसुराज के दिलचस्प…
