इस देश में रहने के लिए मिलते हैं लाखों रुपये, घर-गाड़ी समेत फ्री में कई और चीजें….

Tourism : हर कोई व्यक्ति दुनिया में कहीं ना कहीं घूमने जाना चाहता है और कई लोग हैं जो हर साल किसी ना किसी देश में घूमने जाते हैं। हर किसी को घूमना अच्छा भी लगता है। लेकिन विदेश के खर्चे को देखते हुए वहां रहना और घूमना काफी महंगा लगता है।

लेकिन अगर हम कहे कि विदेश में घूमने का सपना आपका सच हो सकता है तो आपको यकीन नहीं होगा। आज हम आपको दुनिया के ऐसे पांच देशों के बारे में बताने वाले हैं जहां घूमने, रहने, खाने-पीने का खर्चा आपका नहीं लगेगा। यह सब कुछ आपको फ्री मिलेगा। आइये जानते है ऐसे देशों के बारे में…..

वरमोंट

संयुक्त राज्य अमेरिका में एक पहाड़ी राज्य वरमोंट है। यह राज्य चेडर पनीर और प्रसिद्ध बेन एंड जेरी आइसक्रीम का उत्पादन करने के लिए जाना जाता है। यहां का प्राकृतिक नजारा आपको काफी खूबसूरत लगेगा। यह राज्य रिमोट वर्कर्स को अच्छा इंसेंटिव देता है और ये रिमोट वर्कर ग्रांट प्रोग्राम आवेदकों को 2 साल के लिए लगभग 7.4 लाख रुपये की पेशकश करता है।

अलास्का

अमेरिका के अलास्का में बर्फ और ठंड की वजह से काफी कम लोग रहते हैं और यह भी घूमने लायक एक देश हैं। यहां रहने के लिए लोगों को सरकार द्वारा हर साल 1.5 लाख रुपये दिए जाते है। लेकिन एक शर्त है कि आपको यहां एक साल के लिए रहना होगा और निश्चित दिनों तक आप राज्य को नहीं छोड़ सकते है।

अल्बिनेन, स्विट्जरलैंड

अल्बिनेन स्विट्जरलैंड का खूबसूरत और छोटा सा गांव है और पहाड़ों से घिरे गांव में रहने के लिए वहां की सरकार द्वारा पैसे दिए जाते हैं। यहां पर 45 साल से कम उम्र के व्यक्ति को 20 लाख रुपये तो हर बच्चे को 8 लाख रुपये दिए जाते है। लेकिन आपको कम से कम 10 साल यहां रहना होगा।

एंटीकाइथेरा

ये एक ग्रीक द्वीप समूह है और ये अपनी आबादी को बढ़ाना चाहता है। सरकार यहां पर लोगों को बसने के लिए आमंत्रित भी कर रही है। यहां पर आकर रहने वाले हर व्यक्ति को पहले 3 सालों के लिए हर महीने 45000 रुपए दिए जाते हैं। इसके बाद उन्हें जमीन और मकान भी दिए जाते हैं।

पोंगा

पोंगा, उत्तरी स्पेन का एक छोटा सा पहाड़ी गांव है। यहां पर नए कपल को बसने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। युवा कपल्स को यहां रहने के लिए करीब ₹3 लाख दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही यहां पर पैदा होने वाले बच्चों को भी 3 लाख रुपये दिए जाते हैं।