Friday, July 26, 2024
World

ये हैं दुनिया की सबसे महंगी सिगरेट – एक कश लेने लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत…..

Most Expensive Cigarette : आजकल लोग तरह-तरह के शौक रखते हैं और अपने शौक को पूरा करने के लिए कितना ही महंगा खर्च करने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसी तरह कई लोगों को सिगरेट पीने का भी शौक होता है। स्वास्थ्य के लिए हानिकारक चीजों के प्रति सरकार द्वारा या कंपनियों द्वारा कई तरह के विज्ञापन भी प्रसारित किए जाते हैं।

अगर भारत में सिगरेट की कीमत की बात की जाए तो औसतन 10 रुपये से 20 रुपये के बीच होती है। भारत में अधिकतर लोग इसी कीमत के आसपास की सिगरेट पीते हैं। लेकिन कई बीमारियों और अन्य परेशानियों के कारण डॉक्टर भी मरीज को सिगरेट का सेवन करने से मना कर देते हैं। फिर भी कई लोग है जो इसे नहीं छोड़ते हैं।

अगर सिगरेट की बात करें तो आजकल इंग्लैंड की एक सिगरेट काफी ज्यादा चर्चा में है।आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड में बिकने वाली ये सिगरेट दुनिया की सबसे महंगी सिगरेट बताई जा रही है।ऐसा कहा जाता है कि यह दुनिया की सबसे महंगी सिगरेट में से एक है।

क्या है नाम और कीमत?

आप लोगों को यह तो पता चल ही गया कि इंग्लैंड में मिलने वाली ये सिगरेट काफी महंगी है। लेकिन क्या आपको इसका नाम और इसकी कीमत के बारे में जानकारी है? अगर नहीं पता तो हम आपको बताने वाले हैं कि दुनिया की इस महंगी सिगरेट की कीमत कितनी है? इस एक सिगरेट के पैकेट की कीमत सुनकर आपकी सांसे अटक जाएंगी।

इस सिगरेट को इंग्लैंड की एक तंबाकू कंपनी बनाती है जिसका नाम Treasurer है। अब आपको बताते हैं कि इस सिगरेट के एक पैकेट की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में कितनी है? आप लोग इस बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। Treasurer नाम की इस सिगरेट के एक पैकेट की कीमत भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 5,500 रुपये है। अगर सिगरेट के इस पैकेट में 10 सिगरेट आती है तो एक सिगरेट की कीमत ₹550 हो जाती है। क्या आपने कभी इतनी महंगी सिगरेट का सेवन किया है?

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।