Transgender Man: जब पुरुष ने दिया बच्चे को जन्म, कहा- “प्लीज मुझे मां ना कहें”

Transgender Man : दुनिया धीरे-धीरे विज्ञान की तरफ आगे बढ़ रहा है। अब कोई भी असंभव कार्य को संभव करके दिखा रहा है। ऐसे में आज आप लोगों को ऐसे पुरुष से मिल जाएंगे। जो बच्चे को जन्म दिया हैं। अमेरिका के रहने वाले ट्रांसजेंडर पुरुष बेनेट कास्पर विलियम्स ने एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन उन्हें शिकायत है कि जब वो गर्भावस्था में थे तो नर्स उन्हें मॉम कहकर बुलाती थीं। ये बात बेनेट को नहीं पसंद आती थी। 37 साल के ट्रांसजेंडर बेनेट कास्पर (Transgender Man) का मानना है कि हर बच्चा पैदा करने वाला ‘मां’ नहीं हो सकता। पुरुष होने के बावजूद नर्सें उनकी गर्भावस्था के दौरान उन्हें ‘मॉम’ कहने पर जोर देती थीं. 

शादी के बाद बच्चे की चाहत : बेनेट जब 20 साल के हुए और उनमें बदलाव की प्रक्रिया शुरू हुई तब उन्हें पता चला कि वे एक ट्रांसजेंडर हैं। इस बीच साल 2017 में उनकी मुलाकात मलिक से हुई, जिनसे उन्होंने 2019 में शादी कर ली। जिसके बाद दोनों ने फैसला किया कि वे बच्चे पैदा करना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने बच्चे पैदा करने के लिए मौजूदा विकल्पों को तलाशा।

इसके लिए बेनेट को टेस्टोस्टेरोन हार्मोन थेरेपी रोकना पड़ता, जो वे पिछले कई सालों से अपने ओवरी को कार्य करने में सक्षम बनाने के लिए कर रहा था। आपको बता दे की बेनेट ने 2015 में एक सर्जरी के जरिए अपने ब्रेस्ट को निकलवा दिया था, जिसमें उनके लगभग 3 लाख 76 हजार से ज्यादा रुपये खर्च हुए। लेकिन उनके उनके रिप्रोडक्टिव सिस्टम पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा था। अंत में उन्होंने फैसला किया कि वो गर्भ धारण करने में कंफर्टेबल हैं। फिर बेनेट ने गर्भ धारण कर लिया। जिसके बाद उन्होंने सिजेरियन सेक्शन के माध्यम से एक बेटे को जन्म दिया।