आखिर किस चीज पर टिकी है धरती…गिरती क्यों नहीं है? यहां जान लीजिए जवाब…..

आज विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि हम जिस धरती पर रह रहे हैं उसके बारे में भी कई सारे रहस्य पता कर चुके हैं। लेकिन आज भी इसकी हरी भरी वादियों और खूबसूरती के अलावा कई चीजें ऐसी है जो रहस्य ही बनी हुई है। आज तक विज्ञान भी इन सवालों का जवाब नहीं ढूंढ पाया है।

इस धरती पर होने वाली कुछ खगोलीय घटनाएं ऐसी है जिसके बारे में विज्ञान पता जरूर कर लेता है लेकिन इसके बारे में समझ नहीं पाते आखिर ये कैसे और क्यों हुई? आज हम आपको एक ऐसे ही सवाल के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या आपके दिमाग में यह सवाल आया है कि धरती घूमती हुई एक ही पथ पर कैसे चलती है और यह नीचे क्यों नहीं गिरती? ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कोरा पर भी यह सवाल कई सारे लोगों ने पूछा है कि धरती आखिर किस चीज पर टिकी हुई है जो गिरती नहीं है? वैसे यह सवाल दिलचस्प और हैरान करने वाला भी है क्योंकि पृथ्वी टेढ़ी रहती है लेकिन कभी गिरती नहीं है।

टेढ़ी है पर गिरती क्यों नहीं?

लोग पृथ्वी के बारे में तरह-तरह की धारणाएं रखते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पृथ्वी गोल है तो कुछ कहते हैं कि यह बिलकुल सपाट है। वहीं पुरानी कथाओं के अनुसार माना जाता है कि धरती शेषनाग के फन पर टिकी हुई है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कोरा पर जब लोगों ने यह सवाल पूछा तो कई लोगों ने इसका जवाब भी दिया है।

यह नए जवाबों के आधार पर सामने निकल कर आया है कि दो पिंडो के बीच एक आकर्षण बल काम करता है जिसे गुरुत्वाकर्षण कहा जाता है। न्यूटन का नियम के अनुसार जिस चीज का जितना ज्यादा वजन होगा उसकी दूसरी चीजों पर उतना ही अधिक गुरुत्वाकर्षण बल होगा। चूंकि सौर मंडल में सूर्य सबसे बाहरी पिंड है, ऐसे में उसके गुरुत्वाकर्षण खिंचाव की वजह से पृथ्वी उसके चारों ओर चक्कर लगाती है।

कैसे टिकी है धरती?

सूर्य के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण ही धरती अपने अक्ष पर टिकी हुई है। पृथ्वी सूर्य की तरफझुकी हुई है लेकिन बाहरी दबाव न होने के कारण वह इस स्थिति में घूमती रहती है। न्यूटन के नियम के अनुसार अगर किसी चीज पर बाहरी दबाव नहीं पड़ रहा है तो वह सीधी चलेगी और उसका संतुलन नहीं बिगड़ेगा। ऐसा ही धरती के साथ भी होता है। इसलिए ये एक ही स्पीड में एक ही कक्षा में चलती है और कभी गिरती नहीं है।

Exit mobile version