Pension Scheme : इन महिलाओं को हर माह मिलेंगे ₹2500, जल्दी यहां से करें आवेदन..

Pension Scheme : अगर आप में से कोई दिल्ली के रहने वाले हैं तो यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली सरकार द्वारा अब कुछ महिलाओं के लिए पेंशन स्कीम (Pension Scheme) शुरू की गई है जिसके तहत उन्हें हर महीने 2,500 रुपये दिए जाएंगे।

दिल्ली सरकार द्वारा आर्थिक मदद के तहत यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में दी जाएगी जो इसके लिए पात्र साबित होती हैं। सरकार द्वारा इसके लिए नियम व शर्तें भी बनाई गई है। दिल्ली सरकार द्वारा इस पेंशन योजना का लाभ केवल दिव्यांग महिलाएं, विधवा महिलाएं, तलाकशुदा महिलाएं, पति से अलग रहने वालीं महिलाएं, बेसहारा और त्यागी हुई महिलाओं को ही दिया जाता है। इस योजना की आवेदन प्रक्रिया भी बहुत सरल है।

होनी चाहिए ये पात्रता

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई इस पेंशन स्कीम (Pension Scheme) का लाभ दिव्यांग महिलाएं, विधवा महिलाएं, तलाकशुदा महिलाएं, अलग रहने वालीं महिलाएं, बेसहारा और त्यागी हुई महिलाओं को लाभ दिया जाता है।

आवेदन करने के लिए महिला के पास आधार कार्ड (Aadhar Card), पैन कार्ड (Pan Card) और आय प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इसके लिए महिला के पास बैंक खाता होना भी जरूरी है और वर्तमान में राज्य की 3 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ दिया जा रहा है।

इसके अलावा हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा पेश किए गए बजट के अंतर्गत लाडली बहना योजना की तर्ज पर हर महीने 1000 रुपये देने की योजना भी शुरू की है। इस योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं को ही दिया जायेगा। इसके लिए महिलाएं जमकर आवेदन कर रही है।

शादी के लिए भी मिलेगी आर्थिक मदद

उसके अलावा दिल्ली सरकार विधवा महिलाओं की बेटियों के लिए भी आर्थिक स्थिति दे रही है। ताकि विधवा महिलाएं अपनी बेटियों की शादी आराम से कर सकें। इसके लिए दिल्ली सरकार ने विधवा पुत्री विवाह योजना की शुरुआत की है। इसके लिए महिला 5 साल से दिल्ली में रह रही हो और इसकी सालाना आय एक लाख रुपए से कम होनी चाहिए। तब जाकर उसे बेटी की शादी के लिए 30,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है।