किसी जनत से कम नहीं है नेपाल की ये जगह, जानिए- खूबसूरत पोखरा की कहानी….

डेस्क: भारत का पड़ोसी देश नेपाल अपनी खूबसूरती को लेकर भी जाना जाता है। नेपाल में काठमांडू के अलावा पोखरा जैसा खूबसूरत शहर बसा है। हर किसी की दिली इच्छा रहती है कि नेपाल जाने के बाद पोखरा जरूर जाए।

आज हम आपको पोखरा की खूबसूरती से रूबरू करवाएंगे। इसके साथ ही इस जगह से जुड़ी एक कहानी भी बताएंगे, जो काफी रोचक है। इस कहानी से पोखरा को कब प्रसिद्धि मिली यह पता चलेगा। यहां कई ऐसे स्पॉट मौजूद है जहां, घूमने के बाद आपको आने का मन नहीं करेगा। आइए इन सभी जगहों के बारे में जानते हैं।

पोखरा और भोलू की कहानी

आज से सैकड़ों साल पहले पोखरा के नजदीकी गांव में भोलू नाम का लड़का रहता था। भोलू तेजतर्रार और घूमने का शौकीन था। एक दिन उसने अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाया। इसी बीच भूलू के दिमाग में पोखरा आया। भोलू अपने दोस्तों के साथ पोखरा घूमने निकल पड़ा।

यहां आने के बाद भोलू ने देखा कि चारों ओर प्राकृतिक सुंदरता से घिरा यह शहर काफी खूबसूरत है। यहां की संस्कृति और शांत वातावरण भोलू को भा गया। भोलू वहां के लोगों के साथ बातचीत कर वहां की संस्कृति को जानना चाहा। इसके बाद जब अपने गांव आया तब सभी के साथ यह सब साझा किया। जिसके बाद पोखरा पूरी दुनिया भर में धीरे-धीरे प्रसिद्ध होने लगा लोग यहां की शांत वातावरण और प्राकृतिक की गोद में जीवन जीने आते हैं।

ताल बाराही मंदिर

पोखरा में सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक ताल बाराही मंदिर पर्यटकों को एक बार जरूर जाना चाहिए। यह हिंदू देवी दुर्गा को समर्पित एक मंदिर है। यह मंदिर चारों तरफ से झीलों से घिरा हुआ है, जिससे इसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाती है। यह जगह पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है।

रूपा ताल झील

अब बात करते हैं रूपा ताल झील के पोखरा घाटी के दक्षिण पूर्व में स्थित यह झील शहर की सबसे तीसरी सबसे बड़ी झील है। इसकी खूबसूरती देखते बनती है। बता दें कि यह झील नेपाल की एकमात्र मीठे पानी की झील है। इसकी सुंदरता को करीब से देखने के लिए पर्यटक नौका विहार कर सकते हैं। झील के चारों और वादियों की खूबसूरती लोगों को आकर्षित करने में कामयाब है।

सारंगकोट झील

पोखरा में स्थित सारंगकोट झील प्राकृतिक सुंदरता का सबसे बड़ा उदाहरण है। पोखरा आने वाले लोगों के लिए यह जगह एक बेहतरीन विकल्पों में से एक साबित हो सकता है। यह झील चारों और प्राकृतिक से गिरी हुई है। इसकी खासियत भी यही है, यहां आप सैर कर सकते हैं। यह जगह आपके लिए यादगार रहेगा, यहां का अनुभव प्राकृतिक से जोड़े रखता है।

गुप्तेश्वर महादेव गुफा

पोखरा आने वाले लोग एडवेंचरस का मजा भी ले सकते हैं। अक्सर धार्मिक फिल्मों में दिखने वाला गुफा में जाने का मौका मिलेगा। पोखरा पर्यटक को कई नए अनुभव देने का काम करती है। यह शहर का सबसे प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटक स्थल माना जाता है। यह गुफा शिव जी को समर्पित है। बता दें कि यहां आने वाले पर्यटकों को फोटो खिंचवाने की अनुमति नहीं दी जाती है।