गजब! यहाँ लड़की से शादी करने पर मिलती है सरकारी नौकरी, जानकर चौक जाएंगे आप!

Ajab Gajab : हर किसी का सपना होता है कि वह सरकारी नौकरी प्राप्त करें, लेकिन अगर आपको ऐसा पता चले कि एक ऐसा देश भी है जहां लड़की से शादी करने पर आपको सरकारी नौकरी मिल सकती है। दरअसल सोशल मीडिया पर इस बात का दावा कई सारे लोग कर रहे हैं और उन्होंने कई सारे देशों के नाम भी बताए हैं जहां पर लड़की से शादी करने के बाद आपको सरकारी नौकरी मिल सकती है। मगर क्या ये सच है? आइये जानते है कि इसमें कितनी सच्चाई है?

Qoura पर कई सारे लड़कों ने आइसलैंड का नाम बताया है क्योंकि वहां पर लड़कों की कमी है। यहां पर किसी लड़की से शादी करने पर सरकार आपको ₹300000 प्रति महीने की सरकारी नौकरी दे रही है। इसी के साथ आपको आइसलैंड की नागरिकता भी दे रही है। ऐसी ही खबरें कुछ वेबसाइट पर भी चल रही है इसलिए लोग इसे हकीकत मान चुके हैं। इसी के साथ ही अगर आप नॉर्थ अफ्रीका से आते है तो आपको प्राथमिकता दी जाएगी।

इसलिए सबसे पहले आइसलैंड की जनसंख्या की बात करें तो यह 2022 में 3,76,000 थी। इसमें दुनिया के अलग-अलग देशों से कुल 86,000 निवासी थे। देश की ज्यादातर आबादी शहरों में रहती है इसलिए ये भ्रम और भी ज्यादा होने लगा। लेकिन जब snopes.com ने इस बात की जाँच पड़ताल की तो कुछ और ही मामला सामने आया।

जान लीजिये हकीकत

जानकारी से पता चला है कि आइसलैंड में 1000 पुरुषों और महिलाओं की संख्या बराबर है। इसलिए जो दावा किया जा रहा है वह पूरी तरह से गलत है क्योंकि यहां पर लड़कों की कोई कमी नहीं। इसलिए सरकारी नौकरी वाली बात भी झूठी निकलती है, जो 3 लाख रुपये प्रति महीने की बात है। अगर ये बात सच होती तो कई गरीब देशों के लोग वहाँ भागकर चले जाते और शादी कर लखपति बन जाते। ये सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है जो सच नहीं है।

यहां से निकली बात

Snopes.com नाम की वेबसाइट ने इस बारे में पता किया कि ये अफवाह साल 2016 में एक वेबसाइट के जरिए फैलाई गई थी। इसके बाद अफ्रीका की कई और वेबसाइट ने इस बात को धीरे-धीरे फैलाना शुरू कर दिया और यह पूरी दुनिया में हो गई। यह खबर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। इसके बाद आइसलैंड की लड़कियों को सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट आने लगी। ये मामला काफी ज्यादा बढ़ गया और बाद में आइसलैंड के दूतावास ने फेसबुक से अपील की और कहा कि ऐसा कोई ऑफर अब नहीं आना चाहिए।

लेकिन ऐसे कई देश है जिनकी सिकुड़ती जनसंख्या से वहाँ की सरकार भी परेशान है। इसलिए लोग इन अफवाहों पर विश्वास कर लेते है। जैसे डेनमार्क की सरकार तो अपने देश के कपल्स को रोमांटिक वेकेशन पर जाने की सलाह भी दे रही है। अगर ऐसी छुट्टियों में किसी कपल को बच्चा होता है तो डेनमार्क की सरकार 3 साल तक उसका पूरा खर्च उठाएगी।