गजब! इस देश में कुत्तों को भी मिलता है नागरिकता? वजह जानकर हैरान हो जाएंगे!

Ajab-Gajab : इस दुनिया में कई सारी ऐसी चीज हैं जिनके बारे में हमें नहीं पता है लेकिन जब पता चलता है तो उनके बारे में जानकर हम हैरान रह जाते हैं। ऐसे में अगर हम दुनिया के सबसे छोटा देश की बात करते हैं तो इनमें सैन मेरिनो और वेटिकन सिटी का नाम आता है।लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको सबसे अलग एक ऐसे देश के बारे में बताने वाले हैं, जो केवल 11 एकड़ में बसा हुआ है और यहाँ पर तानाशाही चलती है।

सामान्य रूप से देखा जाए तो हमारे भारत जैसे देश में एक संयुक्त परिवार के अंदर 25 से 30 लोग रहते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे विचित्र देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की जनसंख्या सिर्फ 38 है। यहां पर रहने वाले 38 नागरिकों में तीन कुत्तों को भी नागरिकता मिली हुई है। इस देश का नाम रिपब्लिक ऑफ मोलेसिया है। एक आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस देश में रहने वाले नागरिकों के अंदर 3 कुत्तों को भी नागरिकता मिली हुई है।

पिद्दी सा देश है, लेकिन आजाद है….

इस देश अमेरिका में नेवादा के पास है और इसका तानाशाह केविन बॉघ नाम का शख्स है। कुल 11 एकड़ में बसे हुए इस देश में सीमा 2.28 एकड़ की बनी हुई है। देयटेन वैली में बने हुए इस छोटे से देश से जुड़े सभी दिलचस्प तथ्य है। यहां पर कुत्तों को भी नागरिकता मिली हुई है और केविन बॉघ नाम का व्यक्ति खुद को यहां का तानाशाह मानता है। वह हमेशा मिलिट्री की वर्दी पहने हुए रहता है जिस पर कई सारे मेडल लटके हुए हैं। उसने खुद को ही ये सभी मेडल और टाइटल दे रखे है।

हो चुकी है एक देश से जंग

इस छोटे से देश की अपनी खुद की मुद्रा है जिसका नाम वेलोरा है। इस देश की अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए यहां पर बैंक ऑफ़ मोलेसिया नाम का एक बैंक भी है और खुद के चिप वाले सिक्के और प्रिंटेड नोट भी है। इसके अलावा इस छोटे से माइक्रोनेशन का एक बार दूसरे माइक्रोनेशन Moustachestan के साथ युद्ध भी हो चुका है, जिसमें उसकी जीत हुई है। ये देश अपना राष्ट्रगान दो बार बदल चुका है और इसका झंडा नीला, सफेद और हरे रंग का है।