Sun Never Sets : दुनिया के 6 अजूबा देश- जहां कभी नहीं होता अंधेरा, 24 घंटे चमकता है सूरज…

Sun Never Sets :  एक दिन में पूरे 24 घंटे होते हैं। जिसमें 12 घंटे दिन होता है और 12 घंटे रात होती है। लेकिन यदि हम आपको बताएं कि दुनिया में ऐसे भी देश है जहां पर कभी भी सूरज नहीं ढलता तो क्या आपको यकीन आएगा? जी हां, यह बात बिल्कुल सच है। आज हम आपको दुनिया के 6 ऐसे अजूबा देश के बारे में बताएंगे जहां 24 घंटे सूरज उगा रहता है। यहां रात नहीं होती। तो चलिए जानते हैं उन 6 देशों का नाम।

नॉर्वे (Norway)

नॉर्वे को लैंड ऑफ मिडनाइट सन (Land of Midnight Sun) भी कहा जाता है। यहां 76 दिनों तक रात नहीं होती। मई से जुलाई तक यहां सूरज नहीं डूबता।

आइसलैंड (Iceland)

आइसलैंड ग्रेट ब्रिटेन के बाद यूरोप का सबसे बड़ा आइलैंड है। यहां पर जून के महीने में कभी रात नहीं होती। 24 घंटे सूरज उगा रहता है।

फिनलैंड (Finland)

फिनलैंड झीलों और द्वीपों से बना एक खूबसूरत देश है। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। दुनिया भर से लोग यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद उठाने आते हैं। इस खूबसूरत देश में भी 73 दिनों तक सूरज नहीं डूबता।

स्वीडन (Sweden)

स्वीडन भी एक खूबसूरत देश है। अगस्त के महीने में यहां आधी रात को सूरज डूबता है वहीं 4:30 बजे तक यहां सुबह हो जाती है।

अलास्का (Alaska)

अलास्का एक ऐसा देश है जहां जुलाई के महीने से लेकर अगस्त के महीने तक सूरज नहीं डूबता। इतना ही नहीं नवंबर में यहां एक महीने तक रात रहती है। इस समय को पोलर नाइट्स कहते हैं।

कनाडा (Canada)

कनाडा एक खूबसूरत देश है। गर्मी के दिनों में कनाडा के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में 50 दिनों तक सूरज नहीं डूबता है। यहां 24 घंटे सूरज चमकता रहता है।

Exit mobile version