इस हफ्ते OTT की Top फिल्में और वेबसिरिज जो गदर उड़ा रही, देखें लिस्ट

आजकल OTT प्लेटफॉर्म का जमाना है। हर कोई अब सिनेमाघरों से इतर OTT पर ही अलग अलग जॉनर के कंटेंट रिलीज होते है। इन OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्में और वेबसिरिज दर्शकों के मन को खूब भा रही हैं। ऐसे में OTT का चलन अब बढ़ भी गया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्में रिलीज होने के कुछ दिनों बाद मेकर्स OTT पर भी इन्हें रिलीज करते है क्योंकि OTT की लोकप्रियता किसी से छिपी नही है।

Haddi: Haddi वेब सीरीज में Nawazuddin Siddiqui के द्वारा निभाया गया किरदार अब तक सबसे ज्यादा चैलेंजिंग किरदारों में से एक है। Nawazuddin Siddiqui ने इस वेब सीरीज में एक ट्रांसजेंडर का रोल निभाया है जिसका नाम हड्डी है। अचानक एक आदमी की वजह से Haddi की पूरी जिंदगी बदल जाती है और उसके बाद उसे किन-किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इस वेब सीरीज यह दिखाया है। इसमें Anurag Kashyap भी विलेन के रोल में है।

Burning Body : क्राइम-थ्रिलर सस्पेंस जॉनर की मिनी सीरीज Netflix पर स्ट्रीम हो रही हैं। एक अधिकारी के मर्डर के आस पास इसकी कहानी घूमती हैं। इसमें कई सारे ट्वीट और सस्पेंस हैं। स्पेनिश भाषा की यह मिनी सीरीज 8 सितंबर को रिलीज हो चुकी है।

The Little Mermaid: Disney+Hotstar पर The Little Mermaid रिलीज हो रही है। इसकी कहानी एक जलपरी की है जिसे रोमांच से प्यार है। जलपरी एक दिन समुंदर से बाहर आकर दुनिया देखना चाहती है इसी बीच उसे एक प्रिंस से प्यार हो जाता है।

Jailer : सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद रजनीकांत की फ़िल्म Jailer अब OTT पर अपने जलवे दिखाने को बेकरार है। रजनीकांत का एक्शन अब घर बैठे Amazon Prime पर देख सकते है जो कि गुरुवार यानी 7 सितंबर को रिलीज हुई।