Snake Farming : इस देश मे है सांपो की खेती, हर साल 30 लाख नाग-नागिन लेते है जन्म

Snake Farming : भारत दुनिया का इकलौता ऐसा देश है जहाँ सांपो की पूजा की जाती है। सांप को नाग देवता के रूप में नागपंचमी के दिन पूजा जाता है। यह परंपरा पुरातन काल से चली आ रही है। सांपो के बारे में कई सारी भ्रांतियां चली आ रही है, जैसे कि सांप दूध पीते है। जबकि सच तो ये है कि साँप दूध पचा ही नही सकता। सांप मनुष्य के दुश्मन नही होते बल्कि खुद मनुष्य से डरते है और हमला तभी करते है जब उनकी जान पर बन आए। इस देश मे सांपो के बारे में जागरूकता बेहद कम है।

यहां होती है सांपों की खेती: अपने गेंहू, चावल, जौ, बाजार, गन्ना, दलहन, तिलहन, कपास, अफीम की खेती के बारे में सुना या देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खेती के बारे में बताने वाले है जिसके बारे में सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दुनिया मे एक जगह ऐसी भी है जहां सांपो की खेती होती है।

सुनकर अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन यह बात सच है। यहां हर साल सांपो की पैदावार की जाती है जिसमें वाइपर,रैटल स्नेक,किंग कोबरा जैसी प्रजाति होती हैं। सांपो की खेती चीन में होती हैं। यहां 30 लाख से अधिक सांपो की पैदावार की जाती है।

क्यों होती है सांपो की खेती: जिस तरह से भारत में प्राचीन काल से ही सांपो के पूजा का प्रावधान या परम्परा है ठीक उसी प्रकार से चीन में भी सांपो के पैदावार की परंपरा है। इन सांपों को एक डिब्बे में रखा जाता है और उनके जहर से कई प्रकार की दवाई बनाई जाती हैं। इसके अलावा चीन में ऐसी भी प्रजातियां है जो सांपो का भोजन भी करती है।