मां के पेट में रील बनाता नजर आया बच्चा, अल्ट्रासाउंड देख डॉक्टर भी रह गए हैरान!

डेस्क : आज इस सोशल मीडिया के जमाने में कब क्या वायरल हो जाए किसी को पता नहीं है। सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा वायरस होता रहता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इसी कड़ी में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें मां के गर्भ में पल रहा एक बच्चा हाथ हिला कर गाने की धुन पर नाचता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो को देख हर कोई दंग है। तो आइए इस वीडियो को सच्चाई को जानते हैं।

लोगों को धोखा दिया

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि माता-पिता का गाना सुनकर बच्चे ने तालियां बजाईं। इस वीडियो को देखकर सभी ने बच्चे के टैलेंट की तारीफ की। इसमें बच्चा गाने की धुन पर हर बीट पर तालियां बजा रहा था। पहले लोग बच्चे को भविष्य का रील मेकर कहते थे, उसकी हकीकत सामने आ गई। दरअसल आज लोग व्यूज बटोरने के लिए कुछ भी कर गुजर के लिए तैयार रहते है।

ये है हकीकत

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। कमेंट्स में कई लोगों ने बच्चे के टैलेंट की तारीफ की। कई लोगों ने मां के गर्भ से ही रील बनाना शुरू कर दिया है। पैनी नजर रखने वालों ने इस वीडियो में छिपा हुआ बैग देख लिया है। एक शख्स ने लिखा कि वीडियो के किनारे पर हिलते कर्सर से पता चलता है कि इसे लूप पर रिकॉर्ड किया गया है।

यानी अल्ट्रासाउंड के दौरान बच्चे ने एक बार ताली बजाई थी। लेकिन इसे गाने की धुन पर एक लूप में रिकॉर्ड किया गया था। ऐसा लग रहा है कि बच्चा गाना सुनकर तालियां बजा रहा है। लेकिन वास्तव में किसी ने इसे लूप पर रिकॉर्ड करके ऐसा बना दिया।