भारत को मिला कुवैत से गाय के गोबर का बड़ा ऑर्डर, वजह जानकर माथा पीट लेंगे आप..

डेस्क : पिछले कुछ समय से पैगम्बर मोहम्मद वाले बयान पर राजनीति गरमाई हुई है और लोगो के अंदर खासकर की गल्फ कंट्री में भारत के रिश्तों में थोड़ी खटास आयी है। लेकिन इसी बीच गेँहू के आर्डर के बाद अब भारत कुवैत से गाय के गोबर का भी आर्डर मिला है। कुवैत के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च में पाया कि भारत मे गाय के गोबर बहुत प्रभावित है खजूर बनाने में।

इसलिए उत्तर प्रदेश और राजस्थान से गाय के गोबर का आर्डर मिला है जो कि अब कुवैत जायेगा। इससे पहले ग्लोबल फ़ूड क्राइसिस ने भारत की गेँहू को काफी प्रभावी माना था और उन्होंने ने कुवैत देश की मदद करने के लिए भारत को गेँहू का बड़ा आर्डर दिया था। लेकिन अब गोबर के निर्यात के लिए भारत अति उत्साहित है क्योंकि इससे व्यापार में काफी ज्यादा मदद मिलेगी और भारत का गाय का गोबर भी कुवैत के साथ और देशों में भी मशहूर हो जाएगा।

भारत अपनी पहली खेप 15 जून को भेजेगा। फिलहाल यूपी और राजस्थान ही वो राज्य है जो गोबर निर्यात में प्रमुख भूमिका निभा रहे है लेकिन आने वाले वक्त में जल्द ही और राज्यो को भी शामिल किया जाएगा। पहली खेप को राजस्थान से मुंबई भेजा गया फिर इसे जहाज के रास्ते से कुवैत लेकर जाया जाएगा। पहली खेप 192 मेट्रिक टन गोबर की है जो कुवैत भेजी जा रही है। यह पहला मौका है जब भारत को किसी देश से गोबर का इतना बड़ा आर्डर मिला है। कुवैत कृषि विभाग ने यह बड़ा आर्डर दिया है भारत को उन्होंने यह माना कि खजूर की खेती के लिए भारत के गाय का गोबर बहुत उपयोगी है। भारत मे 30 करोड़ से अधिक मवेशी है और रोज़ाना 30 लाख टन गोबर का उत्पादन भारत करता है ऐसे में आने वाला वक़्त भारत को व्यापार के क्षेत्र में और मजबूती देगा।