बुढ़ापे में इश्क चढ़ा परवान, पाकिस्तान में 80 साल के व्यक्ति ने 75 साल की महबूबा से किया निकाह

न्यूज डेस्क : यह हफ्ता वेलेंटाइन वीक का है। ऐसे में आज हम आपको एक अनोखी प्रेम कहानी सुनाएंगे। जिससे साफ साफ पता चलता है. प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती हैं। और प्यार कभी भी किसी भी उम्र में हो जाता है वहीं इसके मुकम्मल होने की भी कोई उम्र सीमा नहीं होती। आज हम आपको एक 80 साल के अतहर खान और उनकी 75 साल की प्रेमिका नाजरीन की कहानी सुनाएंगे। यह दोनों पाकिस्तान से है। अतहर खान और नाजरून ने हाल ही में निकाह किया है। दोनों के निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। साथ ही लोग इनकी प्रेम कहानी के पूरा होने के लिए बधाई भी दे रहे हैं।

खबरों की मानें तो दोनों बचपन से एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन शादी के बंधन में नहीं बंध सके थे। एक दूसरे से जुदा होने का गम उन्हें हमेशा था। ऐसे में अब जिंदगी उन्हें ऐसे मोड़ पर ले आई थी कि एक बार फिर से उन्हें एक साथ रहने का मौका मिला। ऐसे में उन्होंने इस मौके को गवाए बिना निकाह कर लिया। यह प्रेम कहानी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कसूर शहर से जुड़ी से कुछ दूरी पर एक गांव है, जहां 80 साल के अख्तर खान वही उनके घर से कुछ दूरी पर उनकी प्रेमिका नाजरीन रहती है।

जवानी के दौर में दोनों एक दूसरे से बेशुमार प्यार करते थे और अपना घर बसाना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवार वालों ने शादी नहीं होने दी। इसलिए यह प्रेम कहानी अधूरी रह गई थी। नाजरीन और अख्तर खान दोनों के लिए एक दूसरे से अलग होना आसान नहीं था। मगर परिवार की खातिर उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। अतहर खान की शादी हुई और फिर 4 बच्चे हुए। करीब 6 साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया, जिसके बाद अकेले हो गए। कुछ ऐसा ही नाजरीन की जिंदगी में भी हुआ। उनके शौहर का 9 साल पहले निधन हो गया था।

उनके भी 6 बच्चे हैं। दोनों के बच्चों ने अपनी-अपनी जिंदगी बसने के बाद उन्हें अकेला छोड़ दिया। ऐसे में अतहर खान और नाजरीन दोनों बुढ़ापे में एक दूसरे का सहारा बनें और शादी करने का फैसला किया। ऐसे में हाल ही में दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। उनकी इस शादी के कुछ रिश्तेदार और करीबी दोस्त गवाह भी बनें। दोनों की जिंदगी यह नई शुरुआत है और दोनों बेहद खुश हैं।